मेरे खिलाफ जल्दबाजी में की गई कार्रवाई : केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने रिश्वत केलिए उकसाने के मामले में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है।
कहा है कि इस मामले में चुनाव आयोग को तत्काल प्रभावी कदम उठाना चाहिए।
साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से उनके खिलाफ जल्दबाजी में कार्रवाई करने की बात कहते हुए इसका विरोध जताया है। केजरीवाल ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि उनके मामले में आयोग ने इतनी जल्दबाजी दिखाई कि साल 2016 में दिल्ली की एक अदालत के आदेश को भी नजरंदाज कर दिया।
आप कनवीनर ने केंद्रीय चुनाव आयोग को लिखा पत्र
29 जनवरी को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबी में एक चुनावीसभा केदौरान वोटरों से पैसा स्वीकार करने को कहा। उन्होंने वोटरों से कहा कि कोई उन्हें पैसे दे तो वे ले लें, लेकिन वोट कांग्रेस को दें।
वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर पारिकर ने अपनी चुनावी बैठक में कहा था कि वह समझ सकते हैं कि कुछ दलों ने अपनी चुनावी बैठकों में आने के लिए पांच सौ रुपये दिए होंगे।
हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वोट देते समय याद रखें कि लोटस का बटन ही दबाएं। केजरीवाल ने आयोग से अपील की कि दोनों नेताओं पर भी कार्रवाई की जाए।