फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hasty action taken against me: Kejriwal

मेरे खिलाफ जल्दबाजी में की गई कार्रवाई : केजरीवाल

Tue, 31 Jan 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Hasty action taken against me: Kejriwal
अरविंद केजरीवाल

आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने रिश्वत केलिए उकसाने के मामले में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। 

विज्ञापन

कहा है कि इस मामले में चुनाव आयोग को तत्काल प्रभावी कदम उठाना चाहिए।

साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से उनके खिलाफ जल्दबाजी में कार्रवाई करने की बात कहते हुए इसका विरोध जताया है। केजरीवाल ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि उनके मामले में आयोग ने इतनी जल्दबाजी दिखाई कि साल 2016  में दिल्ली की एक अदालत के आदेश को भी नजरंदाज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप कनवीनर ने केंद्रीय चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Hasty action taken against me: Kejriwal
अरविंद केजरीवाल

29 जनवरी को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबी में एक चुनावीसभा केदौरान वोटरों से पैसा स्वीकार करने को कहा। उन्होंने वोटरों से कहा कि कोई उन्हें पैसे दे तो वे ले लें, लेकिन वोट कांग्रेस को दें।

वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर पारिकर ने अपनी चुनावी बैठक में कहा था कि वह समझ सकते हैं कि कुछ दलों ने अपनी चुनावी बैठकों में आने के लिए पांच सौ रुपये दिए होंगे।

हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वोट देते समय याद रखें कि लोटस का बटन ही दबाएं। केजरीवाल ने आयोग से अपील की कि दोनों नेताओं पर भी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed