फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryanas sugar mills will make CNG

Chandigarh News: सीएनजी बनाएंगी हरियाणा की शुगर मिलें

Wed, 12 Jul 2023 06:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Haryanas sugar mills will make CNG
-केंद्र सरकार के उद्योगाें में बायोमास के प्रयोग करने के निर्देश के बाद लिया फैसला
विज्ञापन


-गन्ने की मैली या प्रैसमड से बनाई जाएगी सीएनजी, 2024 तक उत्पादन शुरू किए जाने का लक्ष्य

-सरकार के आदेशों से पहले ही बायोमास के ईंधन पर चल रही हैं हरियाणा की शुगर मिलें




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की शुगर मिलें अब चीनी के साथ-साथ सीएनजी गैस का भी उत्पादन करेंगी। केंद्र सरकार के बायोमास को बतौर ईंधन प्रयोग करने के आदेशों के बाद शुगर फैडरेशन की सलाह पर सीएनजी के उत्पादन का फैसला लिया है। निर्णय अनुसार शुगर मिलों में चीनी उत्पादन के दौरान पैदा होने वाले बायोप्रोडक्ट मैली अथवा प्रैसमड से यह सीएनजी बनाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। एक मिल में सीएनजी उत्पादन प्लांट लगाने पर करीब 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च आएगी।
विदित रहे कि केंद्र सरकार ने हरियाणा के उद्योगों में धीरे-धीरे बायोमास को बतौर ईंधन प्रयोग करने के लिए कहा है, ताकि कोयले पर निर्भरता घट सके और कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन कम किया जा सके। हालांकि हरियाणा की शुगर मिलें पहले ही बायोमास से चलती हैं। यहां गन्ने के अवशेष को ही बतौर ईंधन प्रयोग किया जाता है। इसके बावजूद सरकार के निर्देशों के बावजूद शुगर मिलों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएनजी उत्पादन का फैसला लिया। फैसले अनुसार 10 शुगर मिलों में सीबीजी यानि कंप्रैस बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा। गैस उत्पादन के लिए ईंधन मिलों से ही प्रयोग होगा।
विज्ञापन


आठ मिलों में पेट्रोल पंप पर वाहनों के लिए तो दो मिलों में दूसरे प्रयोग के लिए होगी बिक्री
मिलों में उत्पादित सीएनजी गैस को दस मिलों में से आठ में लगाए गए पेट्रोल पंपों पर वाहनों के लिए बेचा जाएगा। साथ ही दो मिलों में उत्पादित गैस को दूसरे उद्योगों या अन्य प्रयोगों के लिए बेचा जाएगा। जिससे मिलों की आमदनी का एक स्थायी जरिया हो जाएगा। साथ ही मिलों में रोजगार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
एक दिन में एक मिल पांच टन तक का कर सकेगी उत्पादन

हरियाणा शुगर फैडरेशन में उप-तकनीकी सलाहकार यशवीर कादियान के अनुसार दस मिलों में सीएनजी उत्पादन प्लांट लगाने का फैसला लिया है। यह अभी टेंडर प्रक्रिया में है। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। वर्ष 2024 तक गैस के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। एक मिल में एक दिन में करीब पांच टन सीएनजी का उत्पादन हो सकेगा। ये उत्पादन इकाइयां पीपीपी मोड पर स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed