फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryanas agents will ask for commission even on sending grains to silos

Chandigarh News: साइलो में अनाज भेजने पर भी कमीशन मांगेंगे हरियाणा के आढ़ती

Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Haryanas agents will ask for commission even on sending grains to silos
-चंडीगढ़ में हुई सात राज्यों के आढ़तियों की बैठक में हुआ मंथन
विज्ञापन

-28 सितंबर को होने वाली बैठक में तैयार की जाएगी आगामी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में शुरू होने वाले खरीद सीजन से पहले इस बार भी हरियाणा के आढ़ती आंदोलन की राह पर हैं। आढ़तियों ने कहा कि वह पूरी आढ़त के साथ-साथ साइलो में फसल भेजने पर भी आढ़त की मांग करेंगे। इस मामले को लेकर 28 सितंबर को बैठक होगी। इसी बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।

रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित किसान भवन में हुई छह राज्यों के आढ़तियों की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। बैठक में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के आढ़तियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा की तरफ से हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी, राज्य प्रधान अशोक गुप्ता समेत अन्य ने हिस्सा लिया। बैठक में आढ़तियों से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और राष्ट्रीय स्तर पर एक एसोसिएशन के गठन को लेकर भी मांग उठी। बैठक की अध्यक्षता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की। बैठक में हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। आढ़तियों ने कहा कि सरकार खरीद प्रक्रिया से आढ़तियों को बाहर करने की साजिश रच रही है। किसानों द्वारा सीधे साइलो में फसल भेजने पर कोई आढ़त नहीं दी जाती। इस मौके पर राम अवतार तायल, चौधरी दूनी चंद, शिव कुमार कांबोज, हर्ष गिरधर, राजपाल लाठर, चौधरी बनारसी दास, तेजबीर बेरी, विकास अग्रवाल, सतीश अत्री और नाथी राम, विकास सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed