फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana women commission recommends arrest and suspension of market committee secretary

चप्पल कांड: सुल्तान सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग ने निलंबन और गिरफ्तारी की सिफारिश की

Fri, 24 Jul 2020 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Jul 2020 09:53 PM IST
सार

  • महिला आयोग ने जांच पूरी कर सीएम, कृषि मंत्री को भेजी रिपोर्ट
  • सुल्तान सिंह ने जांच के दौरान प्रस्तुत किए गलत दस्तावेज

विज्ञापन
Haryana women commission recommends arrest and suspension of market committee secretary
वीडिया की स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने अपनी उच्चस्तरीय जांच में हिसार मार्केट कमेटी के सचिव को दोषी पाया है। आयोग ने सीएम मनोहर लाल व कृषि मंत्री जेपी दलाल को रिपोर्ट भेजकर सचिव सुल्तान सिंह के निलंबन और गिरफ्तारी की सिफारिश की है। भाजपा नेता सोनाली फौगाट के सुल्तान सिंह की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो वायरल होने पर यह मामला सुर्खियों में आया था।

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन के अनुसार सुल्तान सिंह ने जांच के दौरान गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर गुमराह करने की कोशिश की है। इसलिए उनके खिलाफ गलत दस्तावेज देने को लेकर भी एफआईआर कराई जाए। सचिव को निलंबित कर सभी वित्तीय लाभ रोकें। आईटी एक्ट के तहत सचिव के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज हो, उसने व्हाट्सएप के जरिये प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष तौर पर सोनाली के खिलाफ मैसेज भेजे हैं। बिनैन खाप के प्रधान शमशेर सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने जींद के सच्चा खेड़ा में पंचायत के बीच सोनाली के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिससे भाजपा नेता मानसिक तौर पर प्रताड़ित हुईं।

विज्ञापन

आयोग ने मार्केटिंग बोर्ड की प्रशासक आईएएस अधिकारी सुमेधा कटारिया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। कटारिया ने आयोग के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया। उपायुक्त हिसार से सत्यापित दस्तावेज मांगे थे, उन्होंने भी जांच में सहयोग नहीं किया। सुमन ने कहा कि आयोग की सिफारिशों पर कार्रवाई करने का अधिकार अब सरकार के पास है। सरकार सिफारिशों पर कानूनी राय लेकर जल्द कार्रवाई कर सकती है। सोनाली की तरफ से दर्ज एफआईआर के तहत सुल्तान सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

थप्पड़, चप्पल से पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल
सोनाली फौगाट का सुल्तान सिंह की थप्पड़ों, चप्पल से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा। खाप पंचायतें भी सुल्तान सिंह के पक्ष में उतरीं। सोनाली को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत करानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed