फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana women commission is working with only one member 

कैसे मिलेगा महिलाओं को न्याय, केवल उपाध्यक्ष के सहारे चल रहा हरियाणा का महिला आयोग

Sat, 27 Feb 2021 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana women commission is working with only one member 
हरियाणा महिला आयोग में पद खाली - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा में महिला आयोग केवल उपाध्यक्ष के सहारे चल रहा है। आयोग में कुल सात पद हैं, जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य हैं। अब केवल उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ही कार्य कर रही हैं। इनका कार्यकाल भी दिसंबर में समाप्त हो चुका है, लेकिन आयोग को खाली होता देख इनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


प्रतिभा सुमन आयोग की अध्यक्ष थीं, लेकिन जुलाई 2020 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया। इसके बाद से सरकार ने आयोग में नियुक्ति की सुध नहीं ली। पिछले कार्यकाल में महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन को नियुक्त किया गया था। उनके साथ ही पांच सदस्यों रेणु भाटिया, सुमन बेदी, नम्रता गौड़, सोनिया अग्रवाल और इंदू यादव को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन



24 जुलाई, 2020 को प्रतिभा सुमन का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया और इसके बाद यह पद खाली हो गया। इसके बाद एक-एक करके चार सदस्यों का कार्यकाल पूरा होता गया। वहीं शुक्रवार को आयोग की एक मात्र सदस्य रेणु भाटिया का भी कार्यकाल खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग्य चेहरे की तलाश कब होगी पूरी
भाजपा की महिला विंग आयोग के चेयरमैन पद पर काबिज होने के लिए सक्रिय हो गई है। हालांकि प्रदेश में महत्वपूर्ण पर पदों पर कई महिलाओं को समायोजित किया गया है, लेकिन सरकार इस पद के लिए किसी योग्य चेहरे की तलाश में है। पुरानी परिपाटी को तोड़ कर सरकार इस पद पर किसी ऐसी महिला को लगाना चाह रही है जो शैक्षणिक योग्यता और कार्यकुशलता दोनों ही मामलों में खरी उतरे।

मैं महिलाओं से जुड़े तमाम मामलों पर नजर रख रही हूं। पिछले दो ढाई माह में स्वत: संज्ञान लेकर कुछ मामलों में नोटिस भी दिए हैं। अगर टीम हो तो कार्य ज्यादा बेहतर होता है। जहां तक सदस्यों और अध्यक्ष के चयन का सवाल है वह सरकार के स्तर पर होता है। - प्रीति भारद्वाज दलाल, कार्यकारी अध्यक्ष, महिला आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed