फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather: Pre-monsoon from 22nd, government has identified 320 flood prone hot spots.

Haryana Weather: 22 से प्री-मानसून, सरकार ने चिहिन्त किए बाढ़ संभावित 320 हॉट स्पॉट

Wed, 12 Jun 2024 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 12:50 AM IST
सार

पिछली बार बाढ़ ने तबाही मचाई थी, इस बार सरकार पहले से अलर्ट है। आज अधिकारी व कल सीएम गांवों में जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम ने कहा कि रोजाना रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।

विज्ञापन
Haryana Weather: Pre-monsoon from 22nd, government has identified 320 flood prone hot spots.
मानसून अलर्ट प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणा के लिए राहत की खबर है। इस बार मानसून जून के आखिरी सप्ताह में हरियाणा पहुंच सकता है। इससे पहले 22 से 24 जून तक प्री मानसून की बौछार भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून निर्धारित तारीख से चार दिन पहले ही गुजरात पहुंच गया है। ऐसे में अनुमान है कि हरियाणा में भी 25 जून के आसपास पहुंच सकता है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, सरकार ने मानसून की आहट को देखते हुए बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। सरकार ने पूरे राज्य में बाढ़ संभावित 320 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन पर शार्ट टर्म स्कीमें बनाकर काम किया जा रहा है। अब तक 44 स्कीमें पूरी हो चुकी हैं। 179 पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी ने बीते साल बाढ़ के कहर से सबक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 जून तक बाढ़ रोकथाम की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। मंगलवार को उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए एक पोर्टल बनाओ और उस पर बाढ़ से संबंधित कार्यों की रिपोर्ट रोज अपलोड की जाए। गांवों के सरपंच को साथ लेकर उनके वीडियो पोर्टल पर अपडेट करें। सीएम ने कहा कि वह स्वयं पोर्टल की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल व मुख्यमंत्री के सलाहकार भारत भूषण भारती, अंबाला, कुरुक्षेत्र व कैथल जिलों के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर उसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। 13 जून को सीएम खुद बाढ़ प्रभावित तैयारियों का जायजा लेंगे।
 
इस बार भी बाढ़ आई तो अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पिछले वर्ष की तरह बाढ़ के हालात हुए तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी नहर की गाद निकालने के लिए जेसीबी किराए पर ले सकते हैं। रजवाहों व नालों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए मिट्टी भराई का काम तत्काल शुरू करें।

पिछले साल बाढ़ के कारण 44 लोगों की हुई थी मौत
पिछले वर्ष साल अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित थे। अंबाला के हरड़ा-हरड़ी, शेरगढ़, चांदपुरा, शाहपुर, हेमामाजरा, रामपुर ससेड़ी , कुरुक्षेत्र के झांसा, जलबेहड़ा व कैथल के गुहला चीका तक के गांवों में पानी पहुंच गया था। 44 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

अगले एक हफ्ते पड़ेगी भीषण गर्मी, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, लू भी चलेगी
हरियाणा में अगले एक हफ्ते भीषण गर्मी पड़ेगी। दक्षिण हरियाणा के जिलों में तापमान एक बार फिर 46 से 47 डिग्री के बीच दर्ज किए जा सकते हैं। बढ़ते तापमान के बीच लू (हीटवेव) का दूसरा दौर भी शुरू हो चुका है। सिरसा, अंबाला और रोहतक में मंगलवार को लू चली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया और अब राज्य में पश्चिम दिशा की ओर हवाएं चलना शुरू हो गई हैं, जो एक हफ्ते तक जारी रहेंगी। यह हवाएं गर्म और शुष्क होती हैं, जो खासकर दक्षिण हरियाणा के जिलों में तापमान बढ़ाने में सहयोग करेंगी।

-मंगलवार को नूंह में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित कर भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को कई शहरों में तापमान 45 से पार हो जाएंगे। कुछ जगहों पर तापमान 47 डिग्री तक दर्ज किए जा सकते हैं। यह भी बताया गया है कि अगले पांच दिन फिलहाल तापमान में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed