फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather news: Meteorological Department issued orange and yellow alert in Haryana

हरियाणा: कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व यलो अलर्ट, धूप को तरसे लोग

Sat, 15 Jan 2022 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Jan 2022 01:11 AM IST
सार

इस सीजन की पहली बारिश से गेहूं तथा सरसों की फसल को फायदा हुआ है। जमीन में नमी की मात्रा बढ़ गई। इससे गेहूं को सबसे ज्यादा फायदा होगा। सब्जियां को भी फायदा है। सबसे ज्यादा सरसों की फसल को फायदा होगा। 

विज्ञापन
Haryana weather news: Meteorological Department issued orange and yellow alert in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। साथ ही शीत लहर और भीषण शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। यह स्थिति 16 जनवरी तक बनी रहेगी। कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, माह के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भी सूरज धुंध और बादलों की ओट में रहा। लोग दिन भर धूप के लिए तरसते रहे। बीते तीन दिन से हरियाणा में ये ही हालात बने हुए हैं और फिलहाल जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं। धूप नहीं निकलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। लोग दिन भर ठंड से ठिठुरते नजर आए। ठंडी हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 
विज्ञापन


इधर, भिवानी शहर के नेहरू पार्क में शुक्रवार सुबह एक लावारिस व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा उसे शनाख्त के लिए रखवा दिया है। प्रदेश में हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फतेहाबाद का दिन सर्वाधिक ठंडा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। ऐसे में वहां से आने वाली हवा मैदानों में ठिठुरन बढ़ा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सर्द मौसम में खानपान पर खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के खाने का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है। चिकित्सक गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
 
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट 
पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के लिए मौसम विभाग ने शीत लहर, भीषण शीत दिवस और घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

वाहनों की रफ्तार भी थमी, रेल संचालन भी प्रभावित 
कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। साथ ही रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें देर से चलीं। फरीदाबाद की ओर से गुजरने वाली ट्रेन मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस समेत कई लोकल इंटरसिटी ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एके गोयल ने बताया कि कोहरे से कई ट्रेन देर से चल रही हैं। 

हवा की दिशा लगातार बदल रही है। पश्चिम-दक्षिण, पूर्व-दक्षिण आदि की ओर से चल रही हवा में नमी की मात्रा 88 फीसदी से अधिक है। इस कारण सुबह से दोपहर तक कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। - डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed