{"_id":"5e5cd5518ebc3ef3ad73dd3d","slug":"haryana-weather-forecast-rain-may-be-with-hailstorm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः चार मार्च की रात से फिर बदलेगा मौसम, दो दिन तेज बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः चार मार्च की रात से फिर बदलेगा मौसम, दो दिन तेज बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले
Mon, 02 Mar 2020 03:17 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/रोहतक
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
बारिश के साथ पड़े ओले
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में दो दिन बाद फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने पांच मार्च को फिर तेज बारिश और ओले पड़ने की आशंका जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। मौसम का यही रुख रहा तो सरसों और गेहूं की पकी फसलें फिर तबाह हो सकती हैं। पश्चिमी हलचल के चलते दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेने वाला है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार दो और तीन मार्च को मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। चार मार्च की रात को मौसम में बदलाव आएगा।
इसके असर से 5 और 6 मार्च को हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना रहेगी। प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। धूप जल्दी निकलने और हवा न चलने से दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि दिन ढलने के बाद मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
हिसार में सुबह साढ़े आठ बजे वातावरण में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत थी, जो शाम को घटकर 60 प्रतिशत रह गई। अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा।

Trending Videos
- चार मार्च को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में बारिश संभावित
- पांच मार्च को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि
बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश (एमएम)
फरीदाबाद- 45
गुरुग्राम- 15
नारनौल -13
रोहतक-8.4
अंबाला-2.8