फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Vidhan Sabha Session: Haryana monsoon session to resume on Nov 5

हरियाणा विस का मानसून सत्र आज से, प्राइवेट मेंबर्स बिल के जरिए घेरने की तैयारी में विपक्ष

Thu, 05 Nov 2020 11:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 11:27 AM IST
सार

  • नए कृषि कानूनों समेत ज्वलंत मुद्दों पर 5 बिल विधानसभा को दिए, कानूनी राय ले रहे स्पीकर
  • 5 काम रोको व 50 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी विपक्ष ने भेजे, सत्र दो दिन के लिए ही प्रस्तावित

विज्ञापन
Haryana Vidhan Sabha Session: Haryana monsoon session to resume on Nov 5
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो रहा है। सत्र में विपक्ष, सत्ता पक्ष की घेराबंदी प्राइवेट मेंबर्स बिल के जरिये करने वाला है। विपक्ष ने नए कृषि कानूनों को रद्द कराने समेत ज्वलंत मुद्दों पर पांच प्राइवेट मेंबर्स बिल विधानसभा को दिए हैं। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता इन बिल पर कानूनी राय ले रहे हैं। राय मिलने पर ही बिल को मंजूर करने बारे निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


विपक्ष ने पांच काम रोको व 50 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी विधानसभा को भेजे हैं। इन्हें मंजूर करने पर अंतिम निर्णय अभी होना है। प्रस्ताव के मंजूर न होने पर विपक्ष का हंगामा तय माना जा रहा है। किसानों के मुद्दे पर सीएम मनोहर लाल व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आमने-सामने हो सकते हैं।
विज्ञापन


सत्र दो दिन के लिए ही प्रस्तावित है, अवधि पर अंतिम फैसला गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कार्य सलाहकार समिति की बैठक में लिया जाएगा। विपक्ष व सत्ता पक्ष एक-दूसरे पर वार-पलटवार की रणनीति को अंतिम रूप पांच नवंबर को ही देंगे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र को लेकर कोविड-19 का टेस्ट किया गया है, जिसमें विधानसभा के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विधायकों के भी कोविड टेस्ट करवाने के लिए सभी जिला डीसी को पत्र लिखा था। विधायकों के 410 के करीब सवाल मिले हैं, जिनमें से ड्रा के जरिए 40 सवाल निकाले गए हैं। गुप्ता ने कहा प्राइवेट मेंबर बिल पर कानूनी राय के बाद ही फैसला लेंगे कि ये स्वीकार किए जा सकते हैं या नहीं।  

पंजाब विधानसभा से अपने हिस्से की जगह लेने पर के गुप्ता ने कहा कि सरकार गंभीर है और सत्र में एक प्रस्ताव सर्व सहमति के लिए लाया जा सकता है। विधानसभा की कार्यवाही में विधायकों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया जाएगा। दर्शक दीर्घा नहीं रखी गई है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि विपक्ष के प्राइवेट मेंबर्स बिल में अगर कोई अच्छा सुझाव हुआ तो उस पर चर्चा कर सकते हैं। राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बिल लाना अनुचित है। विपक्ष राजनीति करने के बजाए प्रदेश के विकास व किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सरकार का सहयोग करे। 

विपक्ष में न दमखम, न ही सरकार को कुछ कह सकने वाला किरदार : विज
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले गृहमंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने और कहा कि विपक्ष में दमखम नहीं है और न ही विपक्ष का ऐसा किरदार है कि वो सरकार को कुछ कह सके। विज ने बताया कि उन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाई है। सत्र से पहले सभी नेताओं की कोरोना जांच अनिवार्य है।

रेवाड़ी मामले में लड़की को परिजनों के नाबालिग और पुलिस के बालिग बताने पर गृह मंत्री ने कहा कि ये सभी दस्तावेज बताएंगे कि लड़की बालिग है या नाबालिग। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने पर अनिल विज ने कहा कि दिल्ली के केसों पर हम निगाह रखे हुए हैं। यह बेईमान वायरस है, धोखा दे जाता है और इसके आने जाने के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed