{"_id":"6076ab6d8ebc3e5907773446","slug":"haryana-transport-minister-will-hold-meeting-with-roadways-unions-on-april-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : रोडवेज यूनियनों को साधने की तैयारी, वार्ता का न्योता भेजा, परिवहन मंत्री के साथ होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : रोडवेज यूनियनों को साधने की तैयारी, वार्ता का न्योता भेजा, परिवहन मंत्री के साथ होगी बैठक
Wed, 14 Apr 2021 02:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:39 PM IST
सार
निदेशक परिवहन की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार बैठक 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होगी। कोरोना मानकों का पालन करते हुए सभी यूनियनों के 2-2 प्रतिनिधि ही बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने समय-समय पर आंदोलन का बिगुल बजाने वाली रोडवेज यूनियन को साधने की तैयारी कर ली है। निदेशक परिवहन विभाग ने 23 अप्रैल को 13 यूनियनों के 2-2 प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में होने वाली बैठक की अध्यक्षता खुद परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा करेंगे। बैठक में किलोमीटर स्कीम, स्टेज कैरिज स्कीम, वेतन विसंगतियों सहित अनेक मुद्दे उठेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन लंबे समय से सरकार से वार्ता के लिए प्रयासरत थी। अनेक बार मांग पत्र भी सौंपे गए लेकिन परिवहन मंत्री ने एक के बजाय सभी यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया है। यूनियनों का आरोप है कि पूर्व में हुई बैठकों में मानी गई अनेक मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। इस बैठक का भी कोई ठोस नतीजा निकलने वाला नहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिद्धू की सक्रियता बढ़ी : क्या नई पार्टी बनाएंगे 'गुरु', पंजाब में चुनाव से पहले नए समीकरण के संकेत
विज्ञापन
सरकार अपनी बात मनवाने के बाद कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है। इस बैठक के लिए भी परिवहन विभाग का कोई छिपा हुआ एजेंडा होगा। निदेशक परिवहन की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार बैठक 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होगी। कोरोना मानकों का पालन करते हुए सभी यूनियनों के 2-2 प्रतिनिधि ही बैठक में पहुंचे।
इनको दिया न्योता
बैठक के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधान दलबीर किरमारा, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान इंद्र सिंह बधाना, विनोद शर्मा, जय भगवान कादयान, आजाद सिंह मलिक, नसीब जाखड़, कृष्ण कादयान, रमेश श्योकंद, बलवंत सिंह, अजमेर सिंह, हरिकृष्ण व प्रदीप दलाल को न्योता दिया गया है। बैठक में किन मांगों पर मुहर लगती है, अब उस पर निगाहें टिकी रहेंगी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा : रेवाड़ी में दुष्यंत चौटाला का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार