फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana tourism corporation will sell liquor, Pilot project started in Gurugram

शराब बिक्री के क्षेत्र में उतरा हरियाणा पर्यटन निगम, गुरुग्राम में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Wed, 15 Jul 2020 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana tourism corporation will sell liquor, Pilot project started in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना के दौर में हरियाणा पर्यटन निगम राजस्व बढ़ोतरी के लिए शराब बिक्री के क्षेत्र में उतर गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गुरुग्राम में पर्यटन निगम के होटलों के बाहर छह शराब आउटलेट्स चालू कर दिए गए हैं। निकट भविष्य में इसका विस्तार पर्यटन विभाग के सभी रेस्त्रां के बाहर आउटलेट खोलकर किया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने बताया कि पर्यटन विभाग पूरी तरह से कारोबारी विभाग है। होटल व रेस्टोरेंट के अलावा पेट्रोल पंप भी पहले से चलाए जा रहे हैं। अब विभाग ने आय को बढ़ाने के उद्देश्य से शराब की बिक्री शुरू की है। होटल व टूरिज्म क्षेत्र में इस प्रयास को अच्छा प्रोत्साहन मिल रहा है। राजस्व को बढ़ावा देना ही एकमात्र उद्देश्य है। इसे प्रदेश के अन्य होटलों व रेस्टोरेंट्स में भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हरियाणा में पिछले लंबे समय से सरकार कारपोरेशन बनाकर अपने स्तर पर शराब बेचने को लेकर चर्चा कर रही है। हालांकि इस मुद्दे पर आज तक सहमति नहीं बन सकी। माना जा रहा है कि सरकार पर्यटन निगम के माध्यम से इसे लेकर ट्रायल कर रही है। जिसके बेहतर परिणाम आने के बाद इस योजना का विस्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने हाल ही में अपनी नई आबकारी नीति घोषित की है। जिसमें करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। काफी दिनों तक शराब ठेके सिर्फ इसलिए नहीं खुल पाए, क्योंकि कोरोना महामारी ने ठेकेदारों व सरकार के कदम रोक रखे थे। अब सरकार ने पर्यटन निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए आबकारी विभाग से अनुमति लेकर शराब की बिक्री शुरू कर दी है।


बाजार में मिलने वाली शराब और पर्यटन निगम के आउटलेट्स पर मिलने वाली शराब के रेट में कोई अंतर नहीं होगा। कंवर पाल ने बताया कि शराब की बिक्री के लिए निगम ने टैग लाइन भी दी है, शुद्धता और गुणवत्ता का विश्वास, हरियाणा पर्यटन निगम के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed