फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana tops the country in Good Governance Index-2021

सुशासन सूचकांक-2021: हरियाणा देशभर में अव्वल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Sun, 26 Dec 2021 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 07:58 PM IST
सार

सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस और 4 संकेतकों में 0.914 का सामूहिक स्कोर लेकर हरियाणा ग्रुप ‘ए’ श्रेणी में अव्वल रहा है। 

विज्ञापन
Haryana tops the country in Good Governance Index-2021
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास के पथ पर बढ़ते हुए हरियाणा ने ‘नागरिक केंद्रित सुशासन सूचकांक-2021’ में देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सिटीजन सेंट्रिक गवर्नेंस और 4 संकेतकों में 0.914 का सामूहिक स्कोर लेकर हरियाणा ग्रुप ‘ए’ श्रेणी में अव्वल रहा है। नागरिक केंद्रित शासन संकेतक सेवा का अधिकार अधिनियम (आरटीएस), शिकायत निवारण तंत्र और ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में राज्य सरकारों द्वारा की गई प्रगति जैसे परिणामों पर केंद्रित है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उक्त उपलब्धि के लिए प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में एक ऐसी व्यवस्था विकसित की गई है जिसके तहत लोगों को अपना काम करवाने के लिए मुख्यालय या जिला कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। अब लोग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अपने गांव के नजदीकी सामुदायिक सेवा केंद्रों पर या ऑनलाइन ले सकते हैं। हरियाणा में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में विकास-प्राथमिकताएं निर्धारित की जा रही हैं।
विज्ञापन


सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परिवार को स्वावलंबी बनाना है। हरियाणा सतत विकास लक्ष्य सूचकांक (एसडीजी इंडेक्स) 2020-21 में ‘सबसे तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों’ में अग्रणी रहा है। हरियाणा सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)-2030 को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है और चरणबद्ध तरीके से इस पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सुशासन दिवस के अवसर पर सुशासन सूचकांक- 2021 जारी किया है। इस सूचकांक को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed