हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: कड़ी सुरक्षा में राम रहीम गुरुग्राम रवाना, रोहतक में पूर्व फौजी की हत्या, टोहाना में डटे टिकैत
राम रहीम को पिछले दिनों पेट में दर्द के चलते पीजीआई में दाखिल कराया गया था। जहां उनके पेट का सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी और फाइब्रो स्कैन हुए थे। सूत्रों का कहना है कि अब राम रहीम का जो टेस्ट होना है, उसकी सुविधा पीजीआई में नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वियों से यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गुरुग्राम लेकर रवाना हुई। यहां मेदांता अस्पताल में राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच होगी। उधर, रोहतक जिले में ही एक होटल में हिसार के पूर्व फौजी की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। पूर्व फौजी का शव होटल के कमरा नंबर 202 में मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इन सबके बीच प्रदेश में कोरोना की रफ्तार मंद पड़ी है लेकिन ब्लैक फंगस ने चिंता बरकरार रखी है। प्रदेश में मौजूदा समय में 1056 ब्लैक फंगस के कुल मामले हैं। चिंता की बात यह है कि इसके इलाज में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन की संख्या महज 139 है। वहीं राहत भरी खबर यह है कि मालटा की एक कंपनी ने राज्य सरकार को रूस निर्मित कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी की छह करोड़ खुराक आपूर्ति करने का प्रस्ताव भेजा है। आइए पढ़ते हैं हरियाणा की पांच अहम खबरें...
रोहतक: होटल में पूर्व फौजी की हत्या
हरियाणा के रोहतक जिले में हिसार के पूर्व फौजी सुरेश (45) की शनिवार रात एक होटल में पैसे के लेनदेन में हत्या कर दी गई। रविवार सुबह परिजनों को वारदात का पता चला। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता की शिकायत पर पूर्व फौजी के दोस्त भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी सुनील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मेदांता में होगी राम रहीम की जांच
साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम का मेडिकल टेस्ट गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में होगा। क्योंकि पीजीआई रोहतक में टेस्ट की सुविधा नहीं है। जबकि एम्स प्रशासन ने कोविड-19 के चलते टेस्ट बंद कर रखे हैं। ऐसे में रविवार सुबह 10 बजे डीएसपी शमशेर सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस की एक टीम राम रहीम को लेकर सुनारिय जेल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए रवाना हुई। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता
हरियाणा में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन कम हो रहे हैं। सरकार के पास स्टॉक में मात्र 139 इंजेक्शन बचे हैं और कुल मरीज 1056 हो गए हैं। हालांकि, सरकार दावा कर रही है कि जल्द 3120 इंजेक्शन और मिलेंगे। सरकार ने 15 हजार इंजेक्शन का ऑर्डर दिया है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
टोहाना में किसानों का प्रदर्शन जारी
दो किसान नेताओं की रिहाई और पुलिस प्रशासन द्वारा एएसआई की शिकायत पर दर्ज केस रद्द करवाने की मांग को लेकर शनिवार रात से सदर थाने में राकेश टिकैत सहित किसानों का धरना लगातार जारी है। किसान नेताओं का आरोप है कि फतेहाबाद के एसपी राजेश कुमार ने केस रद्द करने से इंकार कर दिया है। इसके बाद सुबह पांच बजे ही गांवों के गुरूद्वारों में मुनादी करवाकर किसानों को सदर थाने पहुंचने का आह्वान किया गया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विदेश से आएगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन की कमी झेल रहे हरियाणा के लिए राहत भरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय कंपनी फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड प्रदेश सरकार को रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की 60 मिलियन (छह करोड़) खुराक देने को तैयार हो गई है। इस कंपनी का मुख्यालय मालटा में है। मालटा को टैक्स हैवन भी कहा जाता है। हालांकि कंपनी ने सरकार के वैश्विक निविदा में हिस्सा नहीं लिया था। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर