फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Fire News: Thirteen Buffalo died after fire in cattle fence  

हरियाणा में पशु बाड़े में भीषण आग, जिंदा जलीं 13 भैंसें, 45 झुलसीं

Fri, 18 Dec 2020 07:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Dec 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Haryana Fire News: Thirteen Buffalo died after fire in cattle fence  
-हरियाणा: रतिया में पशु बाड़े में लगी आग को बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह एक पशु बाड़े में आग लगने से 13 भैंसों की मौत हो गई वहीं 45 भैंस झुलस गई। हादसा फतेहाबाद के रतिया की ढाणी शेरगढ़ में शुक्रवार तड़के हुआ। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


रतिया के टोहाना रोड निवासी रामफल और टीटू लोगों की भैंसों को चराने का काम करते हैं। इनका परिवार भैंसों के छोटे बच्चे लाकर उनका पालन पोषण करता है और बड़ा होने पर उनके उनके मालिक को सौंपता है। इसकी एवज में उनको मेहनताना मिलता है। इन्होंने ढाणी शेरगढ़ के पास पशु बाड़ा बनाया हुआ है, जिसमें 68 भैंस रहती हैं। इस बाड़े की छत पर पराली लगाई गई हैं। 
विज्ञापन



शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे अचानक इस बाड़े में आग लग गई। आग की तपिश जब बाड़े में सोए रामफल के परिवार तक पहुंची तो उनको आग लगने का पता चला। आनन-फानन में उन्होंने भैंसों को निकालना शुरू किया, लेकिन तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। सूचना पाकर गांव के लोग एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पराली के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया और आग पूरे बाड़े में पहुंच गई। बाड़े में बंधी भैंस झुलसने लगी लेकिन बंधे होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाई। वहीं आग अधिक होने के कारण ग्रामीण बाड़े में भी नहीं घुस पा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक 12 से अधिक भैंस जलकर जान गंवा चुकी थी। इसके अलावा 45 के करीब भैंस झुलस गई थी। जो भैंसें बीच में बंधी थी, वह बाहर निकलने की जद्दोजहद में घायल हो गई। 


पशुपालकों के अनुसार, करीब 13 भैंसों की मौत हो चुकी है और 45 के करीब भैंस झुलसी हैं। उनका आरोप था कि सूचना देने के बाद भी दमकल विभाग की गाड़ियों ने आने में 2 घंटे लगा दिए। अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी भी वहां नहीं आया है। पशुपालन विभाग के एसडीओ सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि वह 7 भैंस पोस्टमार्टम के लिए लाए हैं और 4 की हालत गंभीर है। गंभीर व झुलसी भैंसों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed