फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana State Commission for Scheduled Castes took cognizance of slapping to MLA

विधायक को थप्पड़ मारने का मामला: अब राज्य एससी आयोग ने लिया संज्ञान, डीजीपी को एक्शन लेने को कहा

Thu, 13 Jul 2023 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Jul 2023 10:07 PM IST
सार

बाढ़ राहत कार्यां का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ईश्वर सिंह को एक गांव में महिला ने रोष जताते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई और बुधवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी रिपोर्ट पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Haryana State Commission for Scheduled Castes took cognizance of slapping to MLA
Haryana News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे गुहला के विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। अब इस मामले का हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविंदर बलियाला ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अनुसूचित जाति के विधायक को उनकी आधिकारिक यात्रा के दौरान महिला द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई करने और एक व्यापक रिपोर्ट आयोग को सौंपने को कहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से भी संपर्क किया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए भी विधायी नीति तैयार करने का आग्रह किया। विदित रहे कि बाढ़ राहत कार्यां का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ईश्वर सिंह को एक गांव में महिला ने रोष जताते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई और बुधवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी रिपोर्ट पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन

जजपा विधायक बोले- जनप्रतिनिधि हूं, लोगों का गुस्सा होना वाजिब

गांव भाटिया में महिला के थप्पड़ मारने पर जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह जनप्रतिनिधि हैं। इस समय बाढ़ के कारण लोग परेशान हो चुके हैं। ऐसे में उनका गुस्सा होना वाजिब है। महिला ने जो हरकत की है उसमें उसकी नैतिकता पता चलती है। लोगों की परेशानियों सुनना और उन्हें दूर करना मेरा फर्ज है। इसी के तहत ही वह ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे। ग्रामीणों को समझाया था कि पानी का बहाव अधिक हैं। बाढ़ में पानी बढ़ने पर एक एमएलए क्या कर सकता है। अकेला गुहला नहीं, बल्कि पूरा पंजाब व चंडीगढ डूबा है। प्रदेश में अंबाला व पंचकूला में परेशानी है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed