फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana sports minister anil vij will meet to rio olympic players for future planning

विस सत्र के बाद रियो ओलंपिक गए खिलाड़ियों से मिलेंगे विज, करेंगे बड़े ऐलान

Sun, 28 Aug 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
haryana sports minister anil vij will meet to rio olympic players for future planning
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विधानसभा सेशन के बाद खेल मंत्री अनिल विज रियो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इसके पीछे विशेष वजह बताई जा रही है। मंत्री अनिल विज ने कहा है कि खेलों के स्तर को बढ़ाने के लिए बहुउद्देश्य योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रदेश सभी खिलाड़ियों को विधानसभा सत्र के बाद चंडीगढ़ में बैठक के लिए बुलाया जाएगा। उनसे खेलों के स्तर में सुधार के लिए सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें धरातल पर खेलों को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि इस बहुउद्देश्यीय योजना के तहत प्रत्येक जिले में 20-20 खेल नर्सरियां खोली जाएंगी और जो स्कूल इन नर्सरियों को लेगा, उनके बच्चों को 1500-1500 रुपये छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कोच का वेतन और उपकरणों की खरीद के लिए एक लाख रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये तक की राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों को खेलों व स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए दो एकड़ भूमि में योग व व्यायामशालाएं भी खोली जा रही है। हरियाणा के 6500 गांवों में यह योग व व्यायामशालाएं तैयार की जाएगी और अभी 1000 गांवों में योग व व्यायामशालाएं खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन योग व व्यायामशालाओं में, उस क्षेत्र के विशेष खेलों को रखा जाएगा जैसे कि कबड्डी, वालीबाल। उन्होंने इन योग व व्यायामशालाओं में स्टाफ को भी भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी विस सत्र में आएगा स्पोर्ट्स काउंसिल बिल

haryana sports minister anil vij will meet to rio olympic players for future planning
अनिल विज - फोटो : Self
खेल एवं युवा मामले मंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए इस विधानसभा सत्र में स्पोर्ट्स काउंसिल बिल को लाया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश स्तर, नगरपालिका स्तर, जिला स्तर पर संवैधानिक समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों में अधिकारी, खिलाड़ी और संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति शामिल होंगे। यह समितियां प्रतियोगिताएं और टूर्नामेंट भी आयोजित करवाएंगी।

डेरा सच्चा सौदा की शिक्षण संस्थाओं को दिए 50 लाख रुपये
अनिल विज ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए डेरा सच्चा सौदा के द्वारा चलाई जा रही शिक्षा संस्थाओं में उन्होंने 50 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन संस्थाओं के खिलाड़ियों ने हाल ही में केरल में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अनेक मैडल जीते हैं। वह सिरसा में खेल गांव को भी विकसित कर रहे हैं, जहां भी सभी खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed