फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Skill Employment Corporation will give jobs to the youth who have lost government jobs

अधिकारियों संग सीएम ने की बैठक: सरकारी नौकरी गंवाने वाले युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम देगा नौकरी

Tue, 11 Jan 2022 11:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jan 2022 11:07 PM IST
सार

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक निगम के पोर्टल पर कुल 32,571 युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है, जबकि 2,333 युवाओं का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है।

विज्ञापन
Haryana Skill Employment Corporation will give jobs to the youth who have lost government jobs
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अदालती मामलों या अन्य कारणों से सरकारी नौकरी गंवाने वाले युवाओं को अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से काम मिलेगा। उनके अनुभव को प्राथमिकता देते हुए नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह निर्देश मंगलवार को ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल पर जिन पदों के लिए पंजीकरण कराया जाता है उनसे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित होते ही युवाओं के पास मोबाइल फोन पर एसएमएस अलर्ट पहुंचना चाहिए। अगर राज्य सरकार की नियमित या आउटसोर्स नौकरी के दौरान किसी एक पद का अनुभव रहा है तो दूसरे पद के आवेदन में पहले वाले अनुभव को भी मान्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक निगम के पोर्टल पर कुल 32,571 युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है, जबकि 2,333 युवाओं का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रधान सचिव डीएस ढेसी, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, रोजगार निगम के सीईओ अनंत प्रकाश पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed