फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Skill Employment Corporation offers job to 746 candidates

Chandigarh News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने 746 उम्मीदवारों को की जॉब ऑफर

Wed, 23 Aug 2023 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana Skill Employment Corporation offers job to 746 candidates
मुख्यमंत्री ने उम्मीदवारों को एक क्लिक से भेजे जॉब ऑफर लेटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत विभिन्न पदों के लिए प्राप्त आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करते हुए 746 उम्मीदवारों को एक क्लिक से जॉब ऑफर लेटर एसएमएस के माध्यम से भेजे। 15 दिनों में शॉर्टलिस्ट युवाओं को सेवा में आने का विकल्प देना होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यहां हुई हरियाणा कौशल रोजगार निगम की बैठक में निगम की कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि एचकेआरएन में विभिन प्रकार के लालच देकर लोगों का काम हो रहा है, यह सरासर गलत है। मुख्यमंत्री ने आम लोगो से आग्रह किया कि एचकेआरएन में किसी भी कार्य के लिए किसी भी तरह के प्रलोभन में न आए, क्योंकि निगम के तहत पूरी ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से सुव्यवस्थित प्रक्रिया को अपनाकर ही युवाओं को अनुबंध आधार पर रोजगार के अवसर दिये जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मकरंद पाण्डुरंग ने कहा कि अब तक निगम के माध्यम से कई युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनका चयन ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, उप प्रधान सचिव व नागरिक संसाधन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अदित्या दहिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको बंधी नौकरी की आस
जिन उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया, उनमें लेवल-1 से लेवल-3 तक के पद शामिल हैं। इन पदों में सहायक लाइनमैन के सर्वाधिक 227, ड्राइवर (ईआरवी) के 55, फायरमैन/फायर ड्राइवर के 47, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 46, ब्लॉक क्लस्टर कॉर्डिनेटर के 42, ड्राइवर के 40, जेई (सिविल) के 31, स्वीपर के 30, आयुष योग सहायक के 20, लिपिक के 15, लीगल असिस्टेंट के 11, अकाउंट्स क्लर्क के 7 पदों सहित अन्य विभिन्न पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed