फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee Tilokewala resignation

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को झटका, तिलोकेवाला का इस्तीफा

Sun, 25 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला चीका
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला चीका Updated Sun, 25 Sep 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee Tilokewala resignation
धर्म प्रचार कमेटी चेयरमैन संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला - फोटो : File Photo
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) की धर्म प्रचार कमेटी चेयरमैन संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चार लाइनों के अपने इस्तीफे में हालांकि कोई कारण नहीं दिया है लेकिन माना यही जा रही है कि वे एचएसजीएमसी सदस्यों की कार्यप्रणाली से काफी समय से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन


गुरुद्वारा सिरमलसर साहिब तिलोकेवाला के मुख्य सेवादार संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला एसजीपीसी से अलग हरियाणा कमेटी के गठन के लिए चले आंदोलन के वरिष्ठतम नेताओं में से एक रहे हैं। वे 2011 में हुए गुरुद्वारा चुनाव में सिरसा हलका से आजाद उम्मीदवार के तौर पर एसजीपीसी सदस्य चुने गए थे। संत तिलोकेवाला ने अपना इस्तीफा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मुख्य कार्यालय चीका को भेजा है। 
विज्ञापन


यह है स्वार्थी लोग: झिंडा
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला द्वारा इस्तीफा दिए जाने से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस्तीफा देने वाले लोग स्वार्थी हैं। यह लोग हरियाणा में तो जरूर रह रहे हैं, परंतु इन लोगों को हरियाणा के सिखों के हितों की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed