फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Screening test for 32000 Group C posts from June 20, question paper will have 4 bar codes

Haryana: ग्रुप सी के 32000 पदों के लिए 20 जून से स्क्रीनिंग टेस्ट, प्रश्नपत्र पर होंगे 4 बार कोड, ये है वजह

Sun, 28 May 2023 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 12:40 AM IST
सार

आयोग पदों के चार गुणा सीईटी टापर को ही स्क्रीनिंग के लिए बुलाने की तैयारी में है, जबकि अभ्यर्थी सभी को मौका देने पर अड़े हुए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि परीक्षाओं के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
Haryana: Screening test for 32000 Group C posts from June 20, question paper will have 4 bar codes
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में ग्रुप सी की 32 हजार पदों की भर्ती के लिए होने वाली स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने संभावित शेड्यूल तैयार कर लिया है। 21 जून से 31 जुलाई तक यह परीक्षाएं होंगी। पेपर लीक को रोकने के लिए इस बार एचएसएससी ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। पहली बार 4 बार कोड वाले प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। खास बात ये होगी कि इसमें संबंधित अभ्यर्थियों की हिडन डिटेल होगी और पेपर लीक की संभावना न के बराबर रहेगी।

विज्ञापन


32 हजार पदों पदे के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास 3.26 लाख युवाओं ने स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन किया हुआ है। आयोग पदों के चार गुणा टापर को ही स्क्रीनिंग के लिए बुलाने की तैयारी में है, जबकि अभ्यर्थी सभी को मौका देने पर अड़े हुए हैं। हालांकि, अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाएं के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आयोग की मंशा है कि सितंबर में चतुर्थ श्रेणी के 12 हजार पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा से पहले ग्रुप सी की भर्ती को पूरा कर लिया जाए, ताकि ग्रुप सी की भर्ती से बाहर रहने वाले अभ्यर्थी ग्रुप डी के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि परीक्षाओं के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है। नकल और पेपर लीक लीक रोकने के लिए आयोग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस बार चार बार कोड के प्रशन पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed