फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana School Education Department promoted 1230 TGT to PGT post

हरियाणा में 1230 टीजीटी बने पीजीटी: फिलहाल वर्तमान स्टेशन पर बने रहेंगे, सेकेंडरी स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ी राहत

Fri, 15 Apr 2022 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Apr 2022 11:35 PM IST
सार

1230 टीजीटी की पदोन्नति प्रक्रिया में अनेक अड़चनें भी आईं। जिन टीजीटी का अनुभव पूरा नहीं था, उन्होंने शिक्षा मंत्री व स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से पदोन्नति सूची जारी न करने के लिए अनेक बार मुलाकात की।

विज्ञापन
Haryana School Education Department promoted 1230 TGT to PGT post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने 1230 टीजीटी को पीजीटी पद पर पदोन्नत किया है। टीजीटी अंग्रेजी व समाज विज्ञान विषय से पीजीटी भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र व अंग्रेजी के पद पर इनको पदोन्नति मिली है। फिलहाल ये वर्तमान स्कूल में ही सेकेंडरी के बच्चों को पढ़ाएंगे। चूंकि इन्हें स्थायी स्टेशन के तौर पर नए स्कूल ऑनलाइन तबादलों के जरिये ही मिलेंगे, कोर्ट केस के कारण अभी तबादला प्रक्रिया शुरू होने के कोई आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


ये टीजीटी बीते दो साल से पीजीटी बनने के इंतजार में थे। ताजा पदोन्नतियों से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। इन स्कूलों में पीजीटी के पद बड़ी संख्या में खाली चल रहे हैं। जिन छह विषयों में नए पीजीटी बने हैं, उनकी ज्वाइनिंग होने पर स्कूलों में खाली पद चल रहे महत्वपूर्ण विषयों के पद काफी हद तक भर जाएंगे। नए सत्र में इससे पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन


1230 टीजीटी की पदोन्नति प्रक्रिया में अनेक अड़चनें भी आईं। जिन टीजीटी का अनुभव पूरा नहीं था, उन्होंने शिक्षा मंत्री व स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से पदोन्नति सूची जारी न करने के लिए अनेक बार मुलाकात की। वे चाहते थे कि पीजीटी बनने के लिए उनका अनुभव पूरा होने के बाद पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो, जिसमें उन्हें भी शामिल किया जाए। चूंकि, इन पदोन्नतियों के बाद अब उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव रखने वालों को ही पदोन्नति दें: हसला
हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान सतपाल सिंधू व उनकी टीम को जैसे ही पदोन्नति प्रक्रिया बाधित कराने के प्रयासों का पता चला, उन्होंने तुरंत शिक्षा मंत्री कंवर पाल और सेकेंडरी शिक्षा निदेशक जे. गणेशन के साथ मुलाकात की। साथ ही यह भी बताया कि दो साल पहले हुई पदोन्नति में कनिष्ठ टीजीटी को पीजीटी बना दिया गया था, जिसका विरोध हुआ। इसलिए वर्तमान में पूरा अनुभव रखने वाले पीजीटी की पदोन्नतियां ही करें। सिंधू ने कहा कि सरकार कोर्ट केस का निपटारा करवाकर जल्द ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू कराए। उससे ही नवपदोन्नत पीजीटी नए स्कूल में ज्वाइन कर सकेंगे। पदोन्नतियों के लिए हसला सरकार का धन्यवाद करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed