फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana School Education Board Declared Datesheet Of 10th And 12th Board Exams

हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा : 22 अप्रैल से 10वीं और 20 से 12वीं की परीक्षाएं होंगी, यहां देखें- पूरी डेटशीट

Fri, 26 Mar 2021 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board Declared Datesheet Of 10th And 12th Board Exams
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड। - फोटो : BSEH

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल और 10वीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होंगी। दोनों ही परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक एक ही सत्र में होंगी। परीक्षा की डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। यहां पर www.bseh.org.in विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 22 अप्रैल से आरंभ होकर 12 मई तक चलेंगी। वहीं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 17 मई तक चलेंगी। इसके अतिरिक्त सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व एक विषय में अंक सुधार की सभी परीक्षाएं 18 मई को होंगी।
विज्ञापन


10वीं की परीक्षा डेटशीट (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) 

  • 22 अप्रैल- सामाजिक विज्ञान 
  • 26 अप्रैल- हिंदी 
  • 28 अप्रैल- अंग्रेजी 
  • 03 मई- गणित 
  • 07 मई- विज्ञान 
  • शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा/संस्कृत/उर्दू/कला/कृषि/गृह विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान व विभिन्न ऐच्छिक विषयों की परीक्षा 10 मई को होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • खुदरा/सुरक्षा/ऑटोमोबाइल/आईटी एवं आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) व विभिन्न ऐच्छिक विषयों की परीक्षा 11 मई को होगी।
  • पंजाबी,आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) विषय की परीक्षा 12 मई को होगी।

12वीं की परीक्षा की डेटशीट (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) 

  • 20 अप्रैल-  हिंदी (कोर/ऐच्छिक) क
  • 23 अप्रैल- भौतिकी विज्ञान/अर्थशास्त्र 
  • 24 अप्रैल- ललित कला (सभी विकल्प) 
  • 27 अप्रैल- गणित 
  • 29 अप्रैल- शारीरिक शिक्षा 
  • 30 अप्रैल- गृह विज्ञान 
  • 01 मई - अंग्रेजी (कोर/ऐच्छिक) 
  • 03मई- सैन्य विज्ञान/नृत्य (सभी विकल्प)
  • 04 मई- पंजाबी विषय
  • 05 मई- रसायन विज्ञान/लेखांकन/लोक प्रशासन 
  • 06 मई- भूगोल 
  • 07 मई- कंप्यूटर विज्ञान व आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) 
  • 08 मई- इतिहास/जीव विज्ञान
  • 10 मई- कृषि/मनोविज्ञान 
  • 11 मई- संस्कृत/उर्दू/बॉयो-टेक्नॉलाजी 
  • 12 मई- राजनीति विज्ञान 
  • 13 मई- संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)/ दर्शन शास्त्र/व्यावसायिक अध्ययन 
  • 15 मई- समाज शास्त्र/उद्यमिता विषयों की परीक्षा 
  • खुदरा/सुरक्षा/ऑटोमोबाइल/आईटी व आईटीईएस/रोगी देखभाल सहायक/शारीरिक शिक्षा और खेल/सौंदर्य और कल्याण/कार्यालय सचिवशिप और स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी)/पर्यटन एवं आतिथ्य/कृषि धान की खेती/मीडिया एनीमेशन व विभिन्न ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं 17 मई को होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed