{"_id":"5aaea4c54f1c1b21578b5673","slug":"haryana-s-minister-anil-vij-targeted-on-aam-aadmi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया मामले में सियासी घमासान जारी, विज बोले- आम आदमी पार्टी सिर्फ जुगाड़ पर टिकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया मामले में सियासी घमासान जारी, विज बोले- आम आदमी पार्टी सिर्फ जुगाड़ पर टिकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मजीठिया मामले में माफी मांगने के बाद पंजाब में सियासी घमासान मचा हुआ है। इससे हरियाणा में भी राजनीति गरमा गई है। रविवार को इस मुद्दे पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में वाकयुद्ध शुरू हो गया।
विज ने आम आदमी पार्टी को जुगाड़ की संज्ञा दी तो आप प्रदेश अध्यक्ष ने विज को मानसिक रूप से दिवालिया कह दिया। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रेस में जारी बयान में आम आदमी पार्टी को जुगाड़ की संज्ञा दी है।
विज ने आप की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तथ्यहीन और निराधार आरोप लगाने वाला नेता करार दिया। कहा कि पंजाब में अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को केजरीवाल ने नशे का सौदागर कहा था।
विज्ञापन
इसे वह साबित नहीं कर सके। उन्हें इस मामले में मुंह की खानी पड़ी। केजरीवाल यूं ही कुछ भी बोल दिया करते हैं और बोलने से पहले सोचते भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अभी तो मजीठिया से माफी मांगी है।
आने वाले दिनों में उन्हें न जाने कहां-कहां माफी मांगनी पड़ेगी। उन्होंने 25 मार्च को हिसार में होने वाली केजरीवाल की रैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा के लोग बहुत समझदार हैं। वे इनकी बातों में आने वाले नहीं हैं।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बयान जारी कर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को मानसिक रूप से दिवालिया करार दे दिया। कहा कि अरविंद केजरीवाल के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले विज को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
जयहिंद ने कहा कि अनिल विज का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। कभी वह महात्मा गांधी के बारे में बयान देते हैं, तो कभी राष्ट्रगान के बारे में। अरविंद केजरीवाल को देश की राजधानी दिल्ली की जनता ने दो बार मुख्यमंत्री चुना है।
जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में लिंगानुपात के फर्जी आंकड़े पेश करके राज्य की जनता को गुमराह किया जा रहा है।