फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's land mapping will be completed by January

जनवरी तक पूरी होगी हरियाणा की भू-मैपिंग, मुख्यमंत्री ने की परियोजना की समीक्षा

Sun, 22 Nov 2020 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana's land mapping will be completed by January
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में जल्द ही स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। सरकार ‘हरियाणा लार्ज स्केल मैपिंग परियोजना’ और ‘स्वामित्व योजना’ के तहत प्रदेश में किए जा रहे भू-मैपिंग के लिए ड्रोन फ्लाइंग के कार्य को जनवरी 2021 तक पूरा कर लेगी और मार्च तक फीचर एक्सट्रेक्शन कार्य को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में भारत के महासर्वेक्षक लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार और राज्य के सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित ‘हरियाणा लार्ज स्केल मैपिंग परियोजना’ और ‘स्वामित्व योजना’ की समीक्षा बैठक की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक रेवेन्यू एस्टेट में निजी, सार्वजनिक, कृषि और निवास क्षेत्र इत्यादि को वर्गीकृत करते हुए उसकी कुल भूमि का डाटा एकत्र किया जाए। 
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अतिरिक्त उपायुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त करें, ताकि इस परियोजना से संबंधित कार्यों में तेजी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन जिलों में अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है, वहां ड्रोन और सर्वेक्षण करने वाली टीमों की संख्या दोगुनी कर कार्य को जल्द पूरा किया जाए। प्रारूप मानचित्र का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गुरुग्राम, चरखी दादरी, फरीदाबाद, करनाल, झज्जर, भिवानी और रोहतक में लंबित जमाबंदियों को जल्द से जल्द ऑनलाइन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के महासर्वेक्षक लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि परियोजना के लक्ष्यों को सुचारु और त्वरित रूप से क्रियान्वित करने के लिए लाइन मार्किंग के साथ-साथ ड्रोन फ्लाइंग, निरीक्षणों और फीचर एक्सट्रेक्शन के साप्ताहिक लक्ष्य दिए जा रहे हैं और हर हफ्ते इनकी समीक्षा भी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को इन सभी कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी और रोहतक सहित कुछ जिलों में ‘स्वामित्व योजना’ के तहत शत-प्रतिशत कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।


बैठक में बताया गया कि करनाल के चित्र लेने के लिए 360 कैमरों की नई तकनीक का प्रयोग किया गया है। मैपिंग पूरी हो जाने के बाद ये फोटो मानचित्रों के साथ एकीकृत किए जाएंगे और यह कार्य 10 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वर्तमान में 18 जिलों में ड्रोन टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है और बाकी जिलों में भी जल्द ही टीमों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed