{"_id":"5720fccb4f1c1bd844a916ec","slug":"haryana-s-first-municipal-elections-will-be-condition-of-academic-qualifications","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक योग्यता की शर्तों के साथ हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक योग्यता की शर्तों के साथ हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वीरवार को राज्य चुनाव आयुक्त चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही आचार संहिता की भी घोषणा हो जाएगी। हरियाणा की 16 नगर परिषद और 29 नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। प्रदेश में पहली बार शैक्षिक योग्यता की शर्तों के साथ शहरी स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। खट्टर सरकार पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में शैक्षिक योग्यता की शर्तों का सफल प्रयोग कर चुकी है।
विज्ञापन
नारायणगढ़, चीका, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, समालखा, भूना, रतिया, झज्जर, तरावड़ी, निसिंग, घरौंडा, असंध, लाडवा, पिहोवा, शाहाबाद, नूंह, पुन्हाना, बावल, महम, कालांवाली, ऐलनाबाद, रानियां, गन्नौर, राजौंद, फिरोजपुर-झिरका, बरवाला, सफीदों व उचाना नगर पालिका में चुनाव होना है। इसके अलावा चरखी दादरी, नारनौल, टोहाना, फतेहाबाद, थानेसर, होडल, मंडी डबवाली, सिरसा, गोहाना, सोहना, पलवल, बहादुरगढ, कैथल, हांसी, नरवाना और जींद नगर परिषद का चुनाव होना बाकी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग आज तिथियों के हिसाब से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, जिसकी अनुमति सरकार ने दे दी है। आयोग के मुताबिक उपरोक्त परिषदों एवं पालिकाओं का कार्यकाल पिछले वर्ष मई-जून के दौरान समाप्त हो चुका है। इन निकायों को प्रशासकों के हवाले किया हुआ है।
विज्ञापन
विधानसभा के बजट सत्र में सरकार ने निकाय चुनावों में शैक्षणिक योग्यता तय करने के लिए बिल पास किया था। राज्यपाल की मुहर लगने के बाद विभाग ने 25 अप्रैल को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इस बीच राज्य चुनाव आयोग की ओर से सरकार को पत्र लिखकर निकाय चुनाव करवाने की सहमति मांगी गई थी।
नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं के चुनावों के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटियां तय करने की भी प्लानिंग आयोग कर चुका है। फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव अभी नहीं हो सकेंगे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के चलते फरीदाबाद में अभी वार्डबंदी का कार्य चल रहा है। इसी तरह से नए नगर निगम सोनीपत के चुनाव भी करीब एक वर्ष बाद ही संभव हो पाएंगे।