फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Roadways' timetable will be prepared, CTU asked for details

हरियाणा रोडवेज की बनेगी समय सारिणी, सीटीयू ने मांगा ब्योरा

Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways' timetable will be prepared, CTU asked for details
चंडीगढ़। परिवहन विभाग कई साल में आईएसबीटी-17 से हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान की ओर जाने वाली बसों की समय-सारिणी नहीं बना पाया है। इसकी वजह से आम जनता को तो परेशानी होती ही है, सीटीयू को भी नुकसान हो रहा है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो विभाग हरकत में आया है और समय सारिणी बनाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 24 जनवरी के अंक में जिम्मेदारी से भाग रहे दोनों विभाग, बसों की समय-सारिणी कौन बनाएगा जनाब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने मुद्दे को गंभीरता से लिया और तुरंत विभिन्न राज्यों के साथ बैठक करने का फैसला लिया। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि आईएसबीटी-17 से बसों का समय तय करने के लिए उन्होंने हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्हें कहा गया है कि वह बसों की संख्या और समय बताएं, जिसके बाद बाद समझौते के आधार पर समय सारिणी बनाई जाएगी। इसे ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) की ओर से मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल हरियाणा रोडवेज के साथ समझौता होगा, इसके बाद अन्य राज्यों के रोडवेज के साथ भी बैठक कर बसों का समय तय किया जाएगा।
विज्ञापन

आईएसबीटी-17से वर्तमान में आपसी समझौते से चल रही हैं बसें
आईएसबीटी-17 से वर्तमान में जो बसें चलाई जा रही हैं, वह आपसी समझौते के आधार पर चल रही हैं। वर्तमान समय सारिणी को एसटीए ने मंजूरी नहीं दी है। इसकी वजह से अन्य रोडवेज की बसों पर भी कोई चंडीगढ़ का नियंत्रण नहीं है। कई राज्य मनमर्जी से आईएसबीटी-17 से बसें चला रहे हैं। आईएसबीटी-17 से हरियाणा रोडवेज की उन जिलों के लिए भी बसें चल रही हैं, जिनकी मंजूरी नहीं दी गई है। इसका खामियाजा सीटीयू को भुगतना पड़ रहा है। इससे राजस्व में भी नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ, आईएसबीटी-43 से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी एसटीए की ओर से बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed