फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Roadways' strike, Passengers suffer, taxi service expensive

हरियाणा रोडवेज बसों का चक्का जाम, लोग भुगत रहे हैं सजा

Thu, 13 Apr 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways' strike, Passengers suffer, taxi service expensive
बाप रे बाप! दिल्ली का किराया चार हजार
हरियाणा रोडवेज बसों के बंद होने का खामियाजा बुधवार को यात्रियों को भुगतना पड़ा। बस नहीं चलने के कारण टैक्सी चालकों ने दिल्ली का किराया यात्रियों से चार हजार वसूला। वहीं कई रूट पर बस नहीं चलने के कारण भी यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से निजी बसों के परमिट दिए जाने के विरोध में 641 बसें बुधवार को भी बंद रही। दो दिन से बसें बंद होने के कारण यात्री परेशान हो गए।  सेक्टर -17 बस स्टैंड पर जो भी वैकल्पिक तौर पर दिल्ली जाने वाली बसें चलाई जा रही है। उसके टिकट के लिए लोग तीन घंटे तक लाइन में लग रहे हैं। बसें भी दो घंटे बाद आती है। इस कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। इसी कारण लोग टैक्सी की सर्विस ले रहे हैं।  बस स्टैंड पर हिमाचल परिवहन की बसें तीन घंटे में आ रही थी। इसके लिए लोग  टिकट की लाइनों में लगे रहे। 
विज्ञापन


 दिल्ली के लिए कैब बुक कराने वाले अजीत शर्मा ने बताया कि टैक्सी आम दिनों में दिल्ली के लिए दो हजार में बुक होती थी। आज बस स्टैंड से केवल दिल्ली जाने का 4500 रुपये मांग रहे हैं।  वहीं टैक्सी में हर सीट का किराया टैक्सी ड्राईवर एक हजार रुपये वसूल रहे हैं। वहीं सेफ टूर एंड ट्रैवेल टैक्सी सर्विस केे हरिजंदर सिंह ने बताया कि टैक्सी की डिमांड अधिक होने के कारण किराया बढ़ गया है। टैक्सी भी दो से तीन घंटे तक बुक हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 ट्रेनों में रही भीड़, यात्री रहे परेशान 

Haryana Roadways' strike, Passengers suffer, taxi service expensive
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
लाइन में लगे सुदेश सिंह ने बताया कि टिकट तीन घंटे से नहीं मिला है। बस में भीड़ अधिक होने के कारण समस्या हो रही है। वहीं सेक्टर - 17 से पलवल जाने वाले मोहित सैनी और कृष्णा ने बताया कि  पलवल जाने के लिए कोई बस नहीं मिल रही है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस का इंतजार  सुबह से कर रहे हैं। हमें पता नहीं था। पलवल के लिए पैसेंजर ट्रेनें चलती है। वह भी एक ट्रेन 12 बजे की है। बस स्टैंड से बस भी नहीं पकड़ पाए हैं। इस कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ रह है।

 ट्रेनों में रही भीड़, यात्री रहे परेशान 
 रेलवे स्टेशन पर भी टिकट काउंटर पर लोगों को टिकट खरीदने पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस बंद होने के बाद यहां टिकट काउंटर पर लोग टिकट खरीदने के लिए एक घंटे तक लाइन में लगे रहे। इस कारण परेशानी हुई। वहीं रोहतक होकर जाने वाली चंडीगढ़ - जयपुर एक्सप्रेस में भारी भीड़ रही। वहीं कालका - अंबाला पैसंजर्स सहित अन्य ट्रेनों में भीड़ अधिक हो गई है। यहां से दो घंटे तक लाइन में लगे रहे। बस बंद होने केे बाद अंबाला होकर जाने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ रही। वहीं रोहतक, भिवानी जाने वाली चंडीगढ़ जयपुर एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस और पश्चिम एक्सप्रेस भी भारी भीड़ रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। रोहतक जाने वाले प्रदीप मलिक ने बताया कि रोहतक रूट पर हिमाचल परिवहन की बसें नहीं जाती है। इस कारण जयपुर इंटरसिटी से रोहतक के लिए टिकट लिया है। ट्रेन में भीड़ होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed