फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Roadways Strike, Bus Conductor Video Viral, Allegation to take money and no ticket

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल और बस कंडक्टर पर किराया लेकर टिकट न देने का आरोप

Wed, 31 Oct 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Wed, 31 Oct 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways Strike, Bus Conductor Video Viral, Allegation to take money and no ticket
कंडक्टर पर किराया लेकर टिकट न देने का आरोप
एक ओर हरियाणा रोडवेज की हड़ताल ने दुखी किया तो दूसरी तरफ कंडक्टरों के मनमाने रवैये ने। एक कंडक्टर पर किराया लेकर टिकट न देने के आरोप लगे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुपनियां-बहादुरगढ़ रूट पर चलने वाली रोडवेज की एक बस में कंडक्टर द्वारा सवारियों को टिकट न दिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल साइट्स पर वायरल 38 व 52 सेकेंड की दो वीडियो क्लिप में बस के कंडक्टर पर किराये के बदले टिकट न काटे जाने का आरोप लगाया गया है। कंडक्टर भी बार-बार चेहरे को छिपाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


उधर, अधिकारियों का कहना है कि वीडियो उन्हें भी मिला है, मामले की जांच की जाएगी। मामला मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे का है। दरअसल, बहादुरगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस (5280) दोपहर तीन बजे बुपनियां के लिए रवाना हुई। बस सवारियों से भरी हुई थी। बुपनियां से पहले ही बादली रोड पर बस में विवाद हो गया। बस में सवार किसी युवक ने ठेके के अधीन भर्ती कंडक्टर की वीडियो बनाई। वीडियो बना रहे युवक का कहना है कि कंडक्टर ने सवारियों से रुपये तो लिए, लेकिन किसी को टिकट नहीं दी। जब उसने वीडियो बनानी शुरू की तो कंडक्टर ने टिकट लोगों को देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


चेहरा छिपाता रहा कंडक्टर
व्हाट्सएप पर 38 व 52 सेकेंड की दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें साफ तौर से उक्त कंडक्टर बार-बार मुंह छिपाता नजर आ रहा है। वह यह भी कहता नजर आ रहा है कि उसने टिकट दी है, साथ ही वीडियो बनने के दौरान भी एकाध यात्रियों तक टिकट पहुंचाता दिखाई दे रहा है। उसने मोबाइल कैमरे पर भी बार-बार हाथ लगाकार चेहरा छिपाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर बोला, अपणा कोई मैटर नहीं

वीडियो बनाने वाला शख्स जब ड्राइवर से कहता है कि तू बता भाई ड्राइवर, तो ड्राइवर कहता है अपणा कोई मैटर नहीं। इतना कहकर वह बस स्टार्ट कर देता है।

वीडियो बनाने वाला रोडवेज कर्मी!
वीडियो बनाने वाला शख्स रोडवेज कर्मी बताया जा रहा है। वीडियो में भी उक्त शख्स कह रहा है कि म्हारी नौकरी खतरे में है और ये सरकार नै लूट कै खाण लाग रहे हैं। खैर, वीडियो बनाकर वायरल करने वाला शख्स अभी सामने नहीं आया है और न ही किसी ने उक्त कंडक्टर के खिलाफ अधिकारियों को शिकायत दी है।

अभी हुई थी भर्ती
दरअसल, रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नए चालक, परिचालक भर्ती किए गए थे। बुपनियां जाने वाली बस का उक्त कंडक्टर बिजेंद्र भी अभी दो-तीन दिन पहले ठेके के अधीन भर्ती किया गया था। बताते हैं कि इस बस पर बिजेंद्र की पहली ही ड्यूटी थी और यह विवाद गहरा गया।

कर्मचारी बोले
उधर, रोडवेज कर्मचारी अमित, मंजीत व भगवान आदि का कहना है कि सरकार उनकी हड़ताल को फीकी साबित करने के लिए जबरदस्ती बसें चलवा रहीं हैं। बहादुरगढ़ डिपो की रोजाना 40 बसें बस अड्डे से बाहर निकलती है, लेकिन कमाई नामात्र हो रही है। हो कैसे एक तो केवल नाम के लिए बस चलाई जा रही है, रही सही कसर ये नए कर्मचारी पूरी कर रहे हैं।

करेंगे जांच : डीआई
वीडियो वायरल हुआ है, उन्होंने भी देखा है लेकिन अभी किसी ने शिकायत नहीं दी है। बुधवार को जब वह कंडक्टर डिपो में आएगा तो उससे पूछताछ की जाएगी। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
-धर्मवीर राठी डीआई, बहादुरगढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed