फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana roadways bus conductor will teach in schools now

टिकट काटने वालों के हाथों में अब किताब, सरकार ने एक तीर से दो निशाने लगाए

Sat, 29 Apr 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
haryana roadways bus conductor will teach in schools now
BOOKS
रोडवेज बसों में टिकट काटने वाले पांच सौ कंडक्टरों के हाथों में अब किताब होगी। ऐसा करके बीजेपी सरकार ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। अब कंडक्टर नौनिहालों को क, ख, ग पढ़ाकर समाज निर्माण करेंगे। इनके माथे से बदतमीजी का दाग भी धुल जाएगा और गुरु के रुतबे से परिचित भी हो जाएंगे। चयनित होने के लगभग 33 माह बाद इन्हें सरकारी स्कूलों में ज्वाइनिंग मिलने जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व हुड्डा सरकार में जेबीटी बनने के बाद नियुक्ति न मिलने पर ये रोडवेज में कंडक्टर भर्ती हो गए थे, लेकिन तमाम बाधाओं का सामना करने के बाद अब स्कूलों में ड्यूटी बजाएंगे। परिवहन विभाग ने इनमें से अधिकांश को रिलीव कर दिया है और बसों की रफ्तार लगातार बनाए रखने के लिए 500 नए कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विभाग नए कंडक्टरों को एडहॉक आधार पर भर्ती करेगा।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री  ने सीएम से सैद्धांतिक मंजूरी ले ली
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सीएम मनोहर लाल से सैद्धांतिक मंजूरी ले ली है। अब विभाग के महानिदेशक और एसीएस के जरिए भर्ती की स्वीकृति के लिए सीएम को फाइल भेजी जा रही है। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि इसके अलावा 1500 चालक भी एडहॉक पर ही भर्ती किए जाएंगे। इनकी भर्ती को सरकार मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की गाइलाइन से कुछ अड़चन आ रही थी, जिन्हें क्लीयर किया जा रहा है। जल्द ही चालक-परिचालक भर्ती कर लिए जाएंगे। विभाग में पहले से इनकी कमी है। इसलिए सरकार नहीं चाहती कि स्टाफ की कमी से बसों के पहिए थमें। उन्होंने बताया कि 930 कर्मशाला कर्मियों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed