फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana reports 528 fresh corona cases and 40 deaths

हरियाणा में तेजी से घट रहा संक्रमण: 528 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 40 मरीजों ने गंवाई अपनी जान

Thu, 10 Jun 2021 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 02:04 AM IST
सार

हरियाणा में कोरोना से हालात लगातार सुधर रहे हैं। प्रदेश के 21 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से नीचे है। अकेले सिरसा की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। वहीं नूंह जिले में हालात सबसे बेहतर हैं। प्रदेश के 16 जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी से भी कम है। 

विज्ञापन
Haryana reports 528 fresh corona cases and 40 deaths
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के केस रोजाना कम हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में यह आंकड़ा तेजी से गिर रहा है। 2 जून को जहां 1000 नए केस थे, अब इनकी संख्या 528 तक पहुंच गई है। प्रदेश के केवल सिरसा जिले में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है, जबकि 21 जिलों में 10 प्रतिशत से कम है। 

विज्ञापन


पांच जिलों में 5 से 10 प्रतिशत के बीच संक्रमण है और 16 जिलों में 5 प्रतिशत से कम संक्रमण दर है। इसी प्रकार, प्रदेश के सभी जिलों में 96 प्रतिशत से अधिक रिकवरी दर है। बुधवार को प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 7079 रह गई है। जबकि एक दिन की संक्रमण घटकर 1.57 प्रतिशत रह गई है। रिकवरी दर बढ़कर 97.92 फीसदी पहुंच गई है।
विज्ञापन


कोरोना से 40 मरीजों की मौत
बुधवार को प्रदेश में 40 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, अंबाला में 2-2, फतेहाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, सोनीपत, रोहतक, पंचकूला में 1-1, हिसार में 5, पानीपत में 4, सिरसा, भिवानी, कैथल, जींद, झज्जर में 3-3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक हरियाणा में कुल 8829 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम संक्रमण दर नूंह में
इस समय प्रदेश में सबसे अधिक संक्रमण दर 14 प्रतिशत सिरसा की है, जबकि नूंह में 0.34 प्रतिशत है। 5 से 10 प्रतिशत के बीच वाले शहरों में फतेहाबाद 8.45, पंचकूला 7.18, पलवल 6.90, जींद 5.49 और यमुनानगर में 5.15 प्रतिशत संक्रमण दर है। वहीं, 5 प्रतिशत से कम वालों में भिवानी, हिसार, करनाल, अंबाला, रोहतक, कुरुक्षेत्र, पानीपत, फरीदाबाद, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर जिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed