फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana ranks fourth in the country in crime against women

NCRB: महिलाओं के खिलाफ अपराध में चौथे नंबर पर हरियाणा, पहले नंबर पर है ये राज्य, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 30 Sep 2025 10:54 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 10:54 PM IST
सार

एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में भारत में हरियाणा का चौथा स्थान है। 2023 में हरियाणा में कुल 1772 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गईं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Haryana ranks fourth in the country in crime against women
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट-2023 के अनुसार अपराध दर प्रति लाख महिला जनसंख्या आधार पर हरियाणा 110.3 के साथ चौथे स्थान पर आ गया है। इसमें सबसे ऊपर तेलंगाना 124.9, दूसरे स्थान पर राजस्थान 114.8 और तीसरे स्थान पर ओडिशा 112.4 है। हालांकि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या में तीन वर्षों में कमी भी दर्ज हुई है। 2022 में 16658 अपराध, 2022 में 16743 और 2023 में 15758 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इसमें राष्ट्रीय दर 66.2 प्रतिशत है।

विज्ञापन


एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामलों में चार्जशीट के रिकॉर्ड में हरियाणा में दर 56 फीसदी रही है जो देश में राजस्थान (53.6 फीसदी) के बाद सबसे कम है। पहले स्थान पर मिजोरम 97.8 फीसदी, दूसरे पर आंध्र प्रदेश 95.2, तीसरे पर बंगाल 93.8, चौथे पर केरल 93.7 और पांचवें पर तमिलनाडु 91 फीसदी है।
विज्ञापन


60 फीसदी दुष्कर्म के मामलों में पीड़िता की उम्र 18 से 30 साल

2023 में हरियाणा में कुल 1772 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 18 से 30 की उम्र की 1105 पीड़िताएं शामिल थीं। 30 से 45 साल की 606 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी और 60 साल से ऊपर की छह महिलाओं का यौन शोषण किया गया। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 448211 मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed