{"_id":"62a2b407b31a1a5b0f1ac243","slug":"haryana-rajya-sabha-election-voting-and-result-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Rajya Sabha Election: राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू, कुलदीप बिश्नोई ने अंतरात्मा की आवाज पर दिया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Rajya Sabha Election: राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू, कुलदीप बिश्नोई ने अंतरात्मा की आवाज पर दिया वोट
Fri, 10 Jun 2022 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:17 AM IST
सार
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मुकाबला कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच है। एक दिन पहले इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कार्तिकेय को वोट देने की घोषणा कर दी है। जानें पल-पल की अपडेट्स...
विज्ञापन
अजय माकन, कृष्ण लाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। शाम को ही नतीजा आ जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रंजीत चौटाला, कुलदीप बिश्नोई, ज्ञानचंद गुप्ता, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, कंवरपाल गुर्जर, घनश्याम अरोड़ा, दीपक मंगला, मोहन लाल बिडोली, कमल गुप्ता और दिग्विजय चौटाला विधानसभा पहुंचे। मतदान के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर ही वोट दिया है।
विज्ञापन
वहीं सुख विलास होटल से बसों में भाजपा जजपा और निर्दलीय विधायक विधानसभा पहुंचे। डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला भी बस में मौजूद हैं। अभी तक कांग्रेस विधायक चंडीगढ़ नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार की जीत तय है। जंग कांग्रेस के अजय माकन और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा के बीच हैं। भीतरघात न होने पर ही माकन जीतेंगे। कार्तिकेय के लिए भी जबरदस्त लॉबिंग हुई है। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने अजय माकन को 35 विधायकों के वोट मिलने का दावा किया है।
माकन की जीत-हार का हरियाणा कांग्रेस की भविष्य की राजनीति पर सीधा असर पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की साख इस चुनाव से जुड़ी हुई है।
बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि अभी तक 10 वोट पोल हुए हैं।