फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Power Minister Ranjit Singh claimed In next ten days about 1500 MW of additional power will start getting

हरियाणा में बिजली संकट: 15 हजार मेगावाट तक पहुंच सकती है मांग, मंत्री का दावा-अगले 10 दिन में 1500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का होगा प्रबंध

Thu, 28 Apr 2022 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 12:21 PM IST
सार

बिजली मंत्री ने कहा कि आमतौर पर हरियाणा में गर्मी का पीक समय 15 जून से माना जाता है और जून व जुलाई में बिजली की अधिक मांग होती है। यदि हम पिछले 15 वर्ष की तुलना करें तो इस बार अप्रैल में ही गर्मी तेज हो गई है, इसलिए बिजली की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन
Haryana Power Minister Ranjit Singh claimed In next ten days about 1500 MW of additional power will start getting
हरियाणा बिजली मंत्री रणजीत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में बढ़ते बिजली संकट पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में बिजली की किल्लत नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार तमाम तैयारियां कर रही हैं। अगले दस दिन में ही लगभग 1500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में अधिकतम मांग 12125 मेगावाट प्रतिदिन थी। इस वर्ष पीक समय में लगभग 15000 मेगावाट की रहने का अनुमान है। इस 2500 से 3000 मेगावाट के अंतराल को पाटने के लिए बिजली निगमों ने पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। वर्तमान में पानीपत में 250-250 मेगावाट की तीन इकाइयां, खेदड़ में 600 मेगावाट की एक और यमुनानगर में 300-300 मेगावाट की दो इकाइयां संचालित हैं। इसके अलावा, अडानी पावर से 1400 मेगावाट का करार है। अडानी से 1000 मेगावाट, छत्तीसगढ़ से 350 मेगावाट व मध्य प्रदेश से 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली ली जाएगी। 

विज्ञापन

समय से पहले गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग

बिजली मंत्री ने कहा कि आमतौर पर हरियाणा में गर्मी का पीक समय 15 जून से माना जाता है और जून व जुलाई में बिजली की अधिक मांग होती है। यदि हम पिछले 15 वर्ष की तुलना करें तो इस बार अप्रैल में ही गर्मी तेज हो गई है, इसलिए बिजली की मांग बढ़ी है। जगमग योजना के तहत प्रदेश के 6503 गांवों में से लगभग 5600 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, दिल्ली से उद्योग हरियाणा में शिफ्ट होने से भी बिजली की खपत बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम दो हजार करोड़ के मुनाफे में

बिजली मंत्री ने कहा कि पहले लाइनलॉस 37 प्रतिशत था, उसे अब 13.4 प्रतिशत तक लाया गया है। कांग्रेस के समय बिजली निगमों का घाटा लगभग 37,000 करोड़ रुपये था, उसकी भरपाई की गई है और बिजली निगम पहली बार लगभग 2000 करोड़ रुपये के मुनाफे में है। पीक सीजन में अगर बिजली महंगी मिली तो भी खरीदेंगे और उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं आने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed