{"_id":"4cb5ff15844603464d1526bdaf62b47a","slug":"haryana-politics-anil-vij-vs-bhupinder-singh-hooda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के कारनामे गिनीज बुक में दर्ज करवाओ: विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के कारनामे गिनीज बुक में दर्ज करवाओ: विज
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Mon, 04 May 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में हजारों कंप्यूटर और गेस्ट टीचरों के वर्तमान हालातों के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि हुड्डा सरकार ने प्रदेश में बिना पोस्ट क्रिएट किए हजारों की तादाद में भर्तियां कर दी। ये भर्तियां पूरी तरह से नियमों को ताक पर रखकर की गई थी, जिसका खमियाजा शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा करने वाले हुड्डा का नाम गिनीज बुक में दर्ज करवाना चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि उनके अनुसार हुड्डा सरकार द्वारा बिना पोस्ट क्रिएट किए रखे गए कर्मचारियों का भविष्य दांव पर लग गया है और उनकी जिंदगियां पूर्व सरकार ने ही खराब कर दी है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं विज ने तंज कसते हुए ये भी कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा के इसी तरह कई कारनामे हैं, जिनका खमियाजा आज या तो प्रदेश का कर्मचारी भुगत रहा है या जनता।
इन सभी कारनामों की एक किताब छपनी चाहिए और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजा जाना चाहिए। इसके लिए मैं प्रदेश सरकार से सिफारिश भी करता हूं।