{"_id":"6442ac2a33d4c57e1c058bd7","slug":"haryana-police-will-run-special-campaign-every-month-against-criminals-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, अब अपराधियों की खैर नहीं, हर महीने चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, अब अपराधियों की खैर नहीं, हर महीने चलेगा विशेष अभियान
Fri, 21 Apr 2023 09:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 09:03 PM IST
सार
प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभियान के लिए चुने गए 12 विषयों में महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों को शामिल किया गया है। संबंधित जिलों के एसपी और डीसीपी इन अभियानों को संचालित करेंगे। इसके अलावा, एसपी और सीपी अभियान के बाद के महीने के दूसरे दिन निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट भी भेजेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में अब अपराधियों की खैर नहीं होगी। पुलिस ने इनके खिलाफ एक्शन प्लान बनाया। अपराधियों के खिलाफ पुलिस अब हर महीने बड़ा अभियान छेड़ेगी। इस संबंध में हरियाणा गृह विभाग ने वर्ष 2023-24 का कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत हर माह प्रदेशभर में पुलिस अलग-अलग अभियान चलाएगी। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक चलने वाले अभियानों में लुटेरों, नशा तस्करों, हथियार सप्लायरों, साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभियान के लिए चुने गए 12 विषयों में महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों को शामिल किया गया है। संबंधित जिलों के एसपी और डीसीपी इन अभियानों को संचालित करेंगे। इसके अलावा, एसपी और सीपी अभियान के बाद के महीने के दूसरे दिन निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट भी भेजेंगे। सीपी, आईजी, एडीजी रेंज बताए गए मापदंडों पर हर सप्ताह अपनी देखरेख में इकाइयों द्वारा हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, डीआईजी, एससीबी इन गणनाओं पर साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट एकत्र करेंगे और समीक्षा के लिए प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
किस माह कौनसा अभियान चलाया जाएगा
- अप्रैल में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की बरामदगी और बचाव के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान
- मई में स्नैचिंग, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण, जबरन वसूली के पूर्व अपराधियों और लूटी गई संपत्तियों के खिलाफ अभियान
- जून में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान
- जुलाई में अंतरराज्यीय हथियार सप्लायरों के खिलाफ अभियान
- अगस्त में महिला सुरक्षा पर विशेष अभियान
- सितंबर में मोटर वाहन चोरी के खिलाफ विशेष अभियान
- अक्तूबर में साइबर अपराध के खिलाफ विशेष अभियान
- नवंबर में अपराधी गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान
- दिसंबर में कलैंडर वर्ष की चार्जशीट दर में सुधार के लिए विशेष अभियान
- जनवरी 2024 में यातायात सुरक्षा पर विशेष अभियान
- फरवरी 2024 में विगत वर्षों के अंडर इन्वेस्टिगेशन के निस्तारण के बारे में विशेष अभियान
- मार्च 2024 के में पुरानी दुश्मनी में मारपीट, हत्या के प्रयास और हत्या के मामलों को रोकने का विशेष अभियान
विज्ञापन