फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police Released Advisory Regarding Online Fraud, Cyber Crime

सावधान! क्यूआर कोड से साइबर ठगी का खतरा बढ़ा, हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी, पढ़ें जरूर

Fri, 14 Feb 2020 10:34 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 14 Feb 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police Released Advisory Regarding Online Fraud, Cyber Crime
साइबर क्राइम
सावधान! हरियाणा में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो क्विक रिस्पांस (क्यूआर) कोड की स्कैनिंग कर साइबर ठगी में लगा हुआ है। विभिन्न माध्यम से लोगों से जानकारी हासिल कर ये गिरोह उनसे ठगी कर रहा है। हरियाणा पुलिस ने इस साइबर क्राइम के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


एडवाइजरी में प्रदेशवासियों से आग्रह किया गया है कि कि वे अज्ञात व्यक्तियों से प्राप्त क्विक रिस्पोंस (क्यूआर) कोड की स्कैनिंग करते समय विशेष सतर्कता बरतते हुए इससे बचें, क्योंकि यह कोड उनके बैंक खातों की जानकारी लेकर ठगी कर सकते हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने इस साइबर स्कैमर्स के बारे में बताया कि साइबर अपराधी अब ईमेल, व्हाट्सएप जैसे माध्यम से क्यूआर कोड भेजकर लोगों के बैंक खातों को हैक कर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के युग में स्मार्ट फोन के बढ़ते उपयोग और मोबाइल ऐप व इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान के नए तरीकों से साइबर धोखाधड़ी बढ़ी है। ऐसे जालसाजों से बचने के लिए ऑनलाइन भुगतान के हर विवरण पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने नागरिकों से किसी तरह के प्रलोभन या बहकावे में न आने का भी आग्रह किया।

इस तरह देते हैं ठगी को अंजाम

साइबर अपराध के तरीके बारे हुए विर्कने बताया कि सबसे पहले, ये स्कैमर्स सेकंड हैंड सामान के लिए खरीददार या विक्रेता बनकर लोगों को भुगतान में आसानी के लिए एक क्यूआर कोड भेजकर स्कैन करने के लिए कहते हैं।

जैसे ही रिसीवर्स कोड स्कैन करते हैं, उनके खाते से पैसे कट जाते हैं। इसके अतिरिक्त, दुकानदारों को भी थोक ऑर्डर की पेशकश के साथ लालच दिया जाता है और बाद में भुगतान प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड भेजकर धोखा दिया जाता है। बाद में आरोपी सामान भी वितरित नहीं करते।

उन्होंने यूपीआई या अन्य वॉलेट्स द्वारा ऑनलाइन भुगतान करने के लिए एहतियाती उपाय सुझाते हुए कहा कि क्यूआर कोड धन प्राप्ति की बजाय केवल भुगतान के लिए प्रयोग होता है। नागरिकों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड की स्कैनिंग से बचना चाहिए और संदिग्ध पतों से आई ईमेल, व्हाट्सएप व टेक्स्ट संदेशों का जवाब नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed