फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana police recruitment process will start from next week

हरियाणा पुलिस को जल्द मिलेंगे 6000 जवान, अगले हफ्ते से शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया

Fri, 21 Apr 2017 09:27 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 21 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana police recruitment process will start from next week
हरियाणा पुलिस - फोटो : File Photo
हरियाणा पुलिस में खाली पड़े 14000 पदों पर अगले साल तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चयनित 6000 पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग के बाद अक्तूबर में ड्यूटी पर तैनात कर दिया जाएगा, जबकि अगले सप्ताह तक करीब 7000 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल होगा।
विज्ञापन


 डीजीपी डॉ. केपी सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले वर्ष तक खाली पदों पर भर्तियां पूरी हो जाएंगी। इसके लिए दूसरे चरण में करीब 7000 पदों के लिए आवेदन मंगवाए जाएंगे, ताकि छह महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें भी साल के अंत तक पुलिस बल में शामिल कर लिया जाए।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि इस बार लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। नशे का सेवन करने वालों की पहचान के लिए डोप टेस्ट के बारे में कहा कि इस संबंध में बाद में निर्णय लिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती होने वाले 80 फीसदी ग्रेजुएट       

Haryana police recruitment process will start from next week
डीजीपी डॉ. केपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में भर्ती होने वाले 80 फीसदी ग्रेजुएट       
हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन करने वालों में 80 फीसदी ग्रेजुएट हैं, जबकि 40 फीसदी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों को सॉफ्ट स्किल सहित दूसरे तरह के अन्य प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में गुणात्मक बढ़ोतरी हुई है।       

 मंत्रियों के वाहनों के चालान के सवाल को टाल गए      
मंत्रियों की कारें अगर ओवर स्पीड हों तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है? इस सवाल को टालते हुए डीजीपी ने खुद का हवाला देते हुए कहा कि कई बार मेरी कार से आगे ऑल्टो तेज रफ्तार में निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed