{"_id":"588444b34f1c1b9a25f002e3","slug":"haryana-police-on-alert-for-jat-reservation-movement-strict-security-arrangements","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए फिर से गरजने को तैयार जाट, पुलिस अलर्ट और एंजेसियां तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए फिर से गरजने को तैयार जाट, पुलिस अलर्ट और एंजेसियां तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 22 Jan 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा जाट आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण के लिए फिर से आंदोलन करने को जाट तैयार हो गए हैं। जिसके चलते जहां पुलिस अलर्ट है, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। हरियाणा में जाटों ने 29 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है, इसके बाद से हरियाणा पुलिस के साथ-साथ 7000 होमगार्ड जवानों की तैनाती की जा रही है। प्रदेश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही दावा कर चुके हैं कि पहले जैसी घटना नहीं होने देंगे। प्रदेश में 14000 होमगार्ड वालंटियरों के पद हैं, लेकिन मौजूदा संख्या काफी कम है। प्रदेश की सुरक्षा में पुलिस के साथ साथ होमगार्ड जवान कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। होमगार्ड के महानिदेशक के. सेल्वराज ने बताया कि 7000 होमगार्ड वालंटियरों को हरियाणा पुलिस के साथ तैनात किया जा रहा है। उन्हें ऐसे हालात से निपटने की ट्रेनिंग भी दे दी गई है।
प्रदेश भर में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही जिन पुलिस कर्मियों ने छुट्टी ले रखी हैं उन्हें भी तत्काल रिपोर्ट करने को कहा गया है। सोनीपत पुलिस अधीक्षक अश्विन कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द की गई है। डीजीपी ने पुलिस बलों से साफ कहा कि किसी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं करें।

आरक्षण के नाम पर राजनीति ठीक नहीं : खट्टर
Manohar Lal Khattar
आंदोलन से कड़ाई से निपटने के दावे के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी आंदोलन का हिस्सा न बनें, जिसके जरिये राजनीति की जा रही हो। ऐसे आंदोलनों में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं हैं, इसलिए शांति बनाए रखें। मुख्यमंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने जाट नेता यशपाल मलिक द्वारा भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश, पंजाब व उत्तराखंड में भाजपा बाहुल्य क्षेत्र में विरोध करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर कहा कि किसी भी आंदोलन को राजनीतिक रूप देना निंदनीय है। इसमें किसी भी तरह की बेहतरी नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि जहां तक जाट आरक्षण का विषय हैं, तो सरकार ने कानून पारित कर दिया है और अब यह मामला कोर्ट में लंबित हैं।
मलिक जहां तक परोक्ष व प्रत्यक्ष रूप से आरक्षण के नाम पर जो राजनीति कर रहे हैं वो अच्छा नहीं हैं और उन्हें इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। जाट आंदोलन से निपटने के लिए पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर शांतिपूर्ण तरीके बात की जाती है तो बातचीत होगी, लेकिन शांति भंग करने का प्रयास किया गया तो सरकार उससे निपटने के लिए तैयार है।

आंदोलन से निपटने को पुलिस पूरी तरह तैयार: डीजीपी
हरियाणा पुलिस में डीजीपी केपी सिंह
डीजीपी केपी सिंह ने कहा है कि आरक्षण आंदोलन से निपटने के लिए प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पुलिसकर्मी ऐसी स्थिति न आने दे कि बल प्रयोग करना पड़े, लेकिन कायरता से अच्छा है कि हिंसा को चुनें और स्थिति व जरूरत के अनुसार बल प्रयोग करें।
कैथल और जींद में पुलिस कर्मचारियों से रूबरू होते हुए डीजीपी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हिंसा कायरता के कलंक से बेहतर है। पुलिस की प्राथमिकता आंदोलन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की होगी।