{"_id":"65c767e827d8c2dd580fa6fe","slug":"haryana-police-issued-traffic-advisory-travel-towards-punjab-only-in-urgent-circumstances-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: प्रदर्शन को लेकर हरियाणा में अलर्ट, सात जिलों में इंटरनेट बंद; पैरामिलिट्री फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: प्रदर्शन को लेकर हरियाणा में अलर्ट, सात जिलों में इंटरनेट बंद; पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
Sat, 10 Feb 2024 05:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 10 Feb 2024 05:41 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस की अपील है कि पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें। किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के एलान पर प्रशासन मुस्तैद है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में तैनात पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
किसानों के दिल्ली कूच के चलते अंबाला कुरुक्षेत्र कैथल जींद हिसार फतेहाबाद सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का प्रसाशन ने फैसला लिया है। शनिवार रात से तीन दिनों तक इन जिलों में इंटरनेट बंद रहेगा। 11 फरवरी की रात से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक सिरसा, हिसार, अंबाला, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और फतेहबाद में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी।
विज्ञापन
किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर एहतियात के तौर पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। हरियाणा पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। अतः आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), हरियाणा, ममता सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बाधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल, इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकूला होते हुए अथवा कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे। लोग किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें।
उन्होंने बताया कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई है।
इस संबंध में सभी रेंज एडीजीपी/आईजीपी, पुलिस आयुक्त और जिलों के एसपी को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो एवं कानून व्यवस्था सुचारू रहे। इसके अतिरिक्त, प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।