{"_id":"6582ea7f4838d076f200481b","slug":"haryana-police-games-will-be-organized-in-villages-for-youth-against-drugs-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-310660-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस : नशे के खिलाफ युवाओं के लिए गांवों में कराए जाएंगे खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस : नशे के खिलाफ युवाओं के लिए गांवों में कराए जाएंगे खेल
विज्ञापन
डीजीपी ने ली सभी एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक
नशे के खिलाफ चलाए अभियान की ली रिपोर्ट, एसपीओ की लगाई ड्यूटी
चंडीगढ़। प्रदेश में युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर हरियाणा पुलिस ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश भर के जिलों में पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और एक्स सर्विसमैन की ओर से गांवों में खेल कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस दौरान युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा और नशे के खिलाफ संकल्प दिलाया जाएगा।
यह जानकारी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में यहां बुधवार को हुई बैठक के दौरान दी। बैठक में प्रदेशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस अधीक्षकों की ओर से उनके जिलों में नशा मुक्ति को लेकर किए गए कार्यों के अलावा खेल गतिविधियों को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कपूर ने बैठक में जिला हिसार, भिवानी, दादरी, सिरसा, डबवाली, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ खेल गतिविधियों को लेकर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जाने वाले इस अभियान में ग्राम व वार्ड प्रहरी भी पिछले कई महीनों से गांव व वार्ड में नशा बेचने वाले और खरीदने वाले आरोपियों का रिकॉर्ड तैयार करते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
एसपीओ की गांवों में लगाई ड्यूटी
गांवों में खेल कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए पुलिस में कार्यरत एसपीओ जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है और जो सेना, पैरामिलिट्री में खेलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, को गांवों में नियुक्त किया है। यह भी बताया कि इस पहल के तहत ऐसे खेल परिसर जो प्रयोग में नहीं लाए जा रहे हैं, उनकी साफ-सफाई करवाकर विभाग के खिलाड़ियों की ओर से वहां सुबह-शाम अधिक से अधिक युवाओं को स्टेडियम में आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं, ऐसे खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा रही है, ताकि वे जिला व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
वाहनों का लॉक सिस्टम मजबूत बनाने को गाड़ी निर्माता कंपनियों से होगी बैठक
बैठक में तेज गति से वाहन चलाने वाले और देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त गुरुग्राम विकास अरोड़ा ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए वाहन निर्माता कंपनियों के साथ बैठक करते हुए मोटरसाइकिलों के लॉकिंग सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए कहा है। जल्द ही गाड़ी निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से बैठक की जाएगी।