{"_id":"65c70e1b80b975e4ef04aa8e","slug":"haryana-patwari-kanungo-strike-latest-update-news-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पटवारी\/कानूनगो की हड़ताल समाप्त; तीन जनवरी से चल रही थी स्ट्राइक, मांगों पर सरकार से बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पटवारी/कानूनगो की हड़ताल समाप्त; तीन जनवरी से चल रही थी स्ट्राइक, मांगों पर सरकार से बनी सहमति
Sat, 10 Feb 2024 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:27 PM IST
सार
पटवारी एवं कानून को एसोसिएशन की हड़ताल शनिवार को समाप्त हुई। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल ने कहा कि सरकार से हुई बातचीत में हमारी सारी बातें मान ली गई हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा सरकार और एसोसिएशन के बीच मांगों पर सहमति बन गई है। एसोसिएशन रोहतक में हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। पटवारी और कानूनगो तीन जनवरी से हड़ताल पर थे। सरकार से मांगे मान लिए जाने के आश्वासन पर एसोसिएशन ने सोमवार से काम पर लौटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह तहसील कार्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल ने कहा कि सरकार से हुई बातचीत में हमारी सारी बातें मान ली गई हैं। सरकार की ओर से इन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन मिला है। इसलिए सभी पटवारी व कानूनगो सोमवार से कम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
पटवारी से नायब तहसीलदार बनने की परीक्षा कराने की मांग मान ली गई है। यह परीक्षा 18 से 22 मार्च तक होगी। इसके अलावा पे ग्रेड, नई भर्ती प्रक्रिया कौशल विकास के तहत करने की मांग भी मान ली गई है। इस मौके पर जिला प्रधान पवन कुमार, उप प्रधान रवि सैनी, पवन संवारिया अन्य पटवारी मौजूद रहे।पटवारी एवं कानून को एसोसिएशन की हड़ताल शनिवार को संपन्न हुई। सरकार से मांगे मान लिए जाने के आश्वासन पर एसोसिएशन ने सोमवार से काम पर लौटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन