फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Panchayat Election: Voting for Zilla Parishad and Block Committee in four districts today

Haryana Panchayat Election: चार जिलों में जिप और ब्लॉक समिति के लिए मतदान आज, 27 को आएगा परिणाम

Tue, 22 Nov 2022 01:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 01:04 AM IST
सार

पंचायती राज संस्थाओं के चार जिलों में होने जा रहे अंतिम चरण के चुनाव मतदान में कुल 2226756 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनके लिए फरीदाबाद में 311,फतेहाबाद 629,हिसार में 1020 और पलवल में 702 बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election: Voting for Zilla Parishad and Block Committee in four districts today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के चार जिलों में ब्लॉक समिति की 559 और जिला परिषद के 78 वार्डों की सीटों के लिए मतदान आज होगा। फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में होने वाले इन चुनावों की तैयारियां हरियाणा चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। इनमें फरीदाबाद में जिला परिषद की 10, फतेहाबाद में 18, हिसार में 30 और पलवल में 20 सीटों के लिए चुनाव होगा।

विज्ञापन


इन सीटों पर 581 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 250 महिलाएं और 331 पुरुष शामिल हैं। वहीं ब्लॉक समिति की सीटों पर 2208 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 963 महिलाएं और 1245 पुरुष हैं। इस मतदान के बाद हरियाणा के  सभी जिलों का परिणाम 27 नवंबर को मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित होगा।
विज्ञापन


हरियाणा चुनाव आयोग के आयुक्त धनपत सिंह के मुताबिक चुनावों की मद्देनजर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को ईवीएम का वितरण कर दिया गया है। टीमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि तीसरे चरण के चुनाव मतदान से पहले1396 संवेदनशील और अति संवेदनशील मतगान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 615 संवेदनशील और 781 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। इनमें हिसार जिला के 265 संवेदनशील और 360 अति संवेदनशील बूथ हैं,जबकि पलवल में 211 और 295, फरीदाबाद में 84 और 84 और फतेहाबाद जिला में 55 संवेदनशील और 42 बूथ अति संवेदनशील हैं।


बताया गया है कि पंचायती राज संस्थाओं के चार जिलों में होने जा रहे अंतिम चरण के चुनाव मतदान में कुल 2226756 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनके लिए फरीदाबाद में 311,फतेहाबाद 629,हिसार में 1020 और पलवल में 702 बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed