{"_id":"637fb7979cc637456149b6ad","slug":"haryana-panchayat-election-voting-for-panchayat-elections-in-four-districts-of-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Panchayat Election: इन चार जिलों में मतदान आज, शाम को आएंगे पंच-सरपंच के परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Panchayat Election: इन चार जिलों में मतदान आज, शाम को आएंगे पंच-सरपंच के परिणाम
Fri, 25 Nov 2022 12:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Nov 2022 12:08 AM IST
सार
मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथ पर पीने के पानी, बिजली व विकलांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की गई है। धनपत सिंह ने कहा कि पंच और सरपंच पद के मतदान के नतीजे चुनाव के बाद ही घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव 2022:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पंचायती राज चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान होगा। चार जिलों हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल में 929 सरपंच और 10362 पंचों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मत पड़ेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लगी गई हैं।
विज्ञापन
सभी पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सामान्य पोलिंग बूथ से ज्यादा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथ पर पीने के पानी, बिजली व विकलांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की गई है। धनपत सिंह ने कहा कि पंच और सरपंच पद के मतदान के नतीजे चुनाव के बाद ही घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- 2227319 मतदाता
- 2655 बूथों में से 615 संवेदनशील व 781 अतिसंवेदनशील