{"_id":"3669bbcb18ef932b2315bc55e1ad35ef","slug":"haryana-panchayat-election-first-phase-voting-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पंचायत चुनाव, 8 केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पंचायत चुनाव, 8 केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के दौरान गड़बड़ियों के बाद 5 जिलों ने राज्य निर्वाचन आयोग को दोबारा मतदान की सिफारिश की है। गुड़गांव और मेवात के 2-2 केंद्रों सहित करनाल, रोहतक, हिसार और झज्जर के एक-एक केंद्र पर दोबारा मतदान की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
आयोग को अभी भी तीन जिलों की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर पुनर्मतदान की अगली तारीख तय की जाएगी। आयोग के मुताबिक जिन तीन जिलों से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है, उन्हें शामिल कर प्रदेशभर के करीब डेढ़ केंद्रों के लिए दोबारा चुनाव होगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा के मुताबिक सभी जिलों में पंच-सरपंच पद के लिए परिणाम घोषित हो चुके हैं। पंचों की संख्या हजारों में होने की वजह से परिणाम का पूर्ण ब्यौरा जारी नहीं किया गया है। पहले चरण में करीब 85 फीसदी वोटिंग हुई है, जो पिछले चुनाव के बराबर है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिन पांच जिलों से दोबारा चुनाव के लिए सिफारिश की गई है, आयोग वहां मतदान के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने की दिशा में प्रयासरत है। आयोग की कोशिश है कि 17 जनवरी को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के दौरान ऐसी कमियों को पूरी तरह दूर कर लिया जाए।
शर्मा ने कहा कि पांच जिलों की सिफारिश के मुताबिक आठ सीटों पर दोबारा मतदान होंगे। अगर संबंधित जिला प्रशासन अगली तारीख पर चुनाव कराने में सक्षम है तो संभवत: 17 जनवरी को ही दोबारा मतदान होगा। जिन तीन जिलों से दोबारा मतदान की सिफारिशें नहीं मिली हैं, उन पर मंगलवार तक निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
इन वजहों से होंगे दोबारा मतदान
-ईवीएम से छेड़छाड़ और तकनीकी खराबी
-ईवीएम पर टेप लगाने की शिकायत
-चुनाव चिह्न में विसंगति
-छिटपुट हिंसा सहित अन्य कारणों से भी दोबारा मतदान की सिफारिश की गई है।