फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana opposition parties targeted government on the issue of wrestlers

पहलवानों पर गरमाई सियासत: विपक्ष ने कहा- बेटियों को लाठी नहीं, न्याय चाहिए, भाजपा ने साधी चुप्पी

Sun, 28 May 2023 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 May 2023 09:23 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी हरियाणा के संयुक्त सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों के इस अपमान का बदला देश की जनता लोकसभा चुनाव में लेगी। एक तरफ नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा तो दूसरी तरफ लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए खिलाड़ियों को घसीटा जा रहा है।

विज्ञापन
Haryana opposition parties targeted government on the issue of wrestlers
पहलवानों का धरना (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर/@SakshiMalik

विस्तार

रविवार को जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ियों को जबरन हिरासत में लेने और उनके तंबू उखाड़ने पर हरियाणा के विपक्षी दलों ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस, आप, इनेलो समेत अन्य संगठनों ने भी इसे पहलवानों का अपमान करार दिया है। विपक्षियों का कहना है कि बेटियों को न्याय के बजाय सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है और शुरू ही बोलने से बचते आ रहे हैं।

विज्ञापन


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनसंवाद और जन सम्मान से मजबूत होता है। न्याय की आवाज को कुचलने की कार्यवाही अलोकतांत्रिक है। पहलवान बेटियां देश का गौरव हैं और इनको लाठियां नहीं न्याय दो। हुड्डा का कहना है कि केंद्र सरकार पहलवानों के साथ ज्यादती कर रही है, इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने इसे तानाशाही करार दिया है।
विज्ञापन


अपमान का बदला जनता लेगी: योगेशवर शर्मा
आम आदमी पार्टी हरियाणा के संयुक्त सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों के इस अपमान का बदला देश की जनता लोकसभा चुनाव में लेगी। एक तरफ नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा तो दूसरी तरफ लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए खिलाड़ियों को घसीटा जा रहा है। शर्मा ने कहा कि ये वही बेटियां हैं, जिन्होंने देश का तिरंगा लहराया था लेकिन अपने ही देश में सरकार उनकी बात तक नहीं सुन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तानाशाही सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया: अभय चौटाला
इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा देश और प्रदेश से तानाशाही सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आज देश की बेटियों को न्याय के बजाय सड़कों पर घसीटा जा रहा है। देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। जब ये बेटियां देश के लिए मेडल जीतकर लाती हैं तो इनको पलकों पर बैठाया जाता है लेकिन जब ये शोषण के खिलाफ आवाज उठाती हैं तो उनकी आवाज को दबा दिया जाता है।

यह उत्पीड़न की पराकाष्ठा है: लांबा
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने पहलवानों को दिल्ली पुलिस द्वारा सड़कों पर बेरहमी से घसीटते हुए गिरफ्तार करने को उत्पीड़न की पराकाष्ठा बताया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ नए संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा था, जश्न मनाया जा रहा था और दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे देश के ओलंपियन पहलवानों को सड़कों पर बेरहमी से घसीटते हुए गिरफ्तार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस के दमन एवं उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन चला रही कमेटी जो भी निर्णय लेगी, कर्मचारी संगठन इसका पुरजोर समर्थन करेंगे।

नया संसद भवन देश की शान, इस पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेकनी चाहिए: दिग्विजय चौटाला
जननायक जनता पार्टी ने प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि आजाद भारत में अपनों के हाथों से नए भव्य संसद भवन का निर्माण हुआ है और इसमें देश के सभी नागरिकों का योगदान है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के निर्माण होने से देश की शान और बढ़ी है इसलिए विपक्षी दलों को इस विषय पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेकनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed