फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: SET report reached home minister Anil vij

शराब घोटाला: गृह मंत्री के पास पहुंची एसईटी की रिपोर्ट, अनिल विज एक्शन लेने को तैयार

Thu, 06 Aug 2020 03:26 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Aug 2020 03:26 AM IST
सार

  • सरकार की ओर से इशारे का इंतजार इस मसले पर सीएम से होगी बातचीत
  • रिपोर्ट के एक हिस्से में अफसरों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: SET report reached home minister Anil vij
गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के बहुचर्चित शराब घोटाले में बहुप्रतीक्षित विशेष जांच दल (एसईटी) की रिपोर्ट एक बार फिर कार्रवाई की सिफारिश के साथ गृह मंत्री अनिल विज के पास पहुंच गई है। शराब घोटाले से तमतमाए विज मामले में कार्रवाई के लिए तैयार हैं लेकिन सीएम मनोहर लाल से बातचीत करने के बाद ही मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को शिक्षा नीति के संबंध में विधायकों के साथ बैठक के कारण सीएम से चर्चा नहीं हो सकी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गृह सचिव की तरफ से जो रिपोर्ट बना कर दी गई है, उसके एक हिस्से में कुछ बड़े लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जबकि रिपोर्ट का एक हिस्सा रुटीन से भरा है। हालांकि सरकार इस पक्ष में नहीं है कि यह रिपोर्ट लीक हो लेकिन कार्रवाई करना सरकार की मजबूरी है। अन्यथा सरकार की ओर से गठित एसईटी पर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


अनिल विज शुरुआत से यह कहते आ रहे हैं कि एसईटी को और ताकत की दरकार है। उन्होंने एसईटी की शक्तियों को बढ़ाने के लिए पत्र भी लिखा था लेकिन हुआ कुछ नहीं। मालूम हो कि 31 जुलाई को एसईटी ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्री को सौंपी है। करीब दो हजार पन्नों की रिपोर्ट पलटने के बाद गृह मंत्री ने रिपोर्ट गृह सचिव को भेज कर यह पूछा था कि पांच दिन में यह बताया जाए कि कार्रवाई किन बिंदुओं पर की जाए। अब इस मामले में गृह सचिव ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और रिपोर्ट गृह मंत्री के पास पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे कार्यालय से निकलने के बाद रिपोर्ट आई है। अभी मैने रिपोर्ट पढ़ी नहीं है। कल देखकर ही कुछ कह सकूंगा। गृहमंत्री, अनिल विज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed