{"_id":"5f04c5ca7093fe3f947dc93c","slug":"haryana-news-in-hindi-495-new-covid-19-positive-reported-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अब 19 दिन में दोगुने हो रहे मामले, 495 नए पॉजिटिव मिले, तीन और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अब 19 दिन में दोगुने हो रहे मामले, 495 नए पॉजिटिव मिले, तीन और की मौत
Wed, 08 Jul 2020 12:33 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:33 AM IST
सार
- कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 17999 हुई, मरने वालों का आंकड़ा 279 पहुंचा
- रिकवरी रेट 75.81 प्रतिशत हुआ, संक्रमण की दर 5.66 प्रतिशत हुई
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बढ़े रिकवरी रेट के बाद अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19 दिन में दोगुनी हो रही है। नए संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 17999 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 279 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 495 नए संक्रमित मरीज सामने आए तो वहीं 310 मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन
गुरुग्राम, भिवानी और कुरुक्षेत्र में संक्रमण की वजह से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। रिकवरी रेट अब 75.81 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण की दर 5.66 प्रतिशत है। 47734 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। साथ ही 5297 संदिग्धों के सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।। कुल संक्रमितों में से 13645 मरीज ठीक हो गए हैं 71 मरीजों की हालत अभी बहुत गंभीर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील
विज्ञापन
गुरुग्राम में 125, फरीदाबाद में 122, सोनीपत में 29, रोहतक में 12, अंबाला में 3, पलवल में 15, भिवानी में 45, हिसार में 10, महेंद्रगढ़ में 25, झज्जर में 28, रेवाड़ी में 10, नूंह में 2, पानीपत 21, कुरुक्षेत्र में 21, पंचकूला में 1, जींद में 14, सिरसा में 3 और यमुनानगर में 9 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।
अब तक गुरुग्राम में 6183, फरीदाबाद में 4770, सोनीपत में 1577, रोहतक में 772, अंबाला में 378, पलवल में 379, भिवानी में 543, करनाल में 421, हिसार में 292, महेंद्रगढ़ में 322, झज्जर में 377, रेवाड़ी में 396, नूंह में 256, पानीपत में 267, कुरुक्षेत्र में 177, फतेहाबाद में 129, पंचकूला में 124, जींद में 133, सिरसा में 141, यमुनानगर में 121, कैथल में 119 व चरखी दादरी में 87 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित मिले थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 5118, फरीदाबाद में 3794, सोनीपत में 1025, रोहतक में 533, अंबाला में 332, पलवल में 273, भिवानी में 401, करनाल में 249, हिसार में 194, महेंद्रगढ़ में 243, झज्जर में 247, रेवाड़ी में 141, नूंह में 190, पानीपत में 155, कुरुक्षेत्र में 117, फतेहाबाद में 106, पंचकूला में 106, जींद में 91, सिरसा में 100, यमुनानगर में 95, कैथल में 55 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 21 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।