फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: 10 IAS officers got promotion in Haryana

हरियाणा में 10 आईएएस को मिली पदोन्नति, चार बने अतिरिक्त मुख्य सचिव, पढ़ें- पांच संक्षिप्त खबरें

Mon, 11 Jan 2021 11:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: 10 IAS officers got promotion in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दस आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। 1990 बैच के चार आईएएस अधिकारियों की मुख्य सचिव ग्रेड में पदोन्नति हुई है। प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस सुधीर राजपाल, अंकुर गुप्ता, अनुराग रस्तोगी और राजा शेखर वुंडरू अब अतिरिक्त मुख्य सचिव बन गए हैं। हालांकि, इनके पास वर्तमान कार्यभार ही जारी रहेगा। इनके अतिरिक्त अरुण कुमार और डॉ. सुमिता मिश्रा को प्रोफोर्मा पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने सोमवार को 2005 बैच के छह आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी 2021 से सुपर टाइम स्केल पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में साकेत कुमार, हरदीप सिंह, रमेश चंद्र बिढ़ान, भूपिंदर सिंह, गीता भारती और एसएस फुलिया शामिल हैं। पदोन्नति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन


2- सरकार देगी ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 
लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार राज्य स्तरीय ‘ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार’ देगी। इसके लिए ‘नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग’ द्वारा 31 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए ‘एमएसएमई व आईटी उद्योग समेत सभी उद्योगों’, ‘कॉमर्शियल बिल्डिंग, गवर्नमेंट, सीपीएसयू/पीएसयू, संस्थान/संगठन और ग्रुप हाउसिंग सोसायटी’, ‘इन्नोवेशन/न्यू टेक्नोलॉजी/प्रोमोशनल प्रोजेक्ट्स समेत आर एंड डी प्रोजेक्ट्स इत्यादि’ और ‘बेस्ट एनर्जी ऑडिटिंग/ग्रीन बिल्डिंग/ईसीबीसी लागू करने वाली फर्म/एजेंसी’ समेत चार कैटेगरी में ये पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

3- ऊर्जा संरक्षण में मिला राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार

हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकारी राज्य नामित एजेंसी श्रेणी में भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से 30वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2020 में द्वितीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) समारोह का नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजन किया गया। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के एसीएस टीसी गुप्ता ने डीएनआरई और हरेडा के महानिदेशक डॉ. हनीफ कुरैशी के साथ यह पुरस्कार बिजली और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह से प्राप्त किया। 

4- पारिवारिक विवरण को अपडेट कराने के लिए कैंप शुरू
हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की पारिवारिक विवरण को अपडेट करने के लिए सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर सोमवार से एक कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15 जनवरी तक चलेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की ओर से सचिवालय के संयुक्त सचिव, उपसचिव, अवर सचिव, अधीक्षक, उप-अधीक्षक, विशेष वरिष्ठ सचिव, वरिष्ठ सचिव, सचिव तथा मंत्रिगण के निजी सचिव व प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन स्टाफ को निर्देश दें कि इस कैंप के दौरान सभी अपनी-अपनी फैमिली डिटेल्स को अपडेट करवा लें।

5- कोरोना से छह की मौत, 244 नए मामले
कोरोना से हरियाणा में छह और मरीजों की मौत हो गई है। ऐसे में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2956 हो गई है। वहीं, सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 244 नए मामले सामने आए हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2547 हो गई है। इधर, कोरोना से 201 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।  

गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, सिरसा, झज्जर और जींद में एक-एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमण के नए मामले लगातार गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिक मिल रहे हैं। सोमवार को गुरुग्राम में 72, फरीदाबाद में 36 और सोनीपत में 20 केस आए हैं, जबकि भिवानी और पलवल में एक भी केस नहीं मिला। महेंद्रगढ़, फतेहाबाद और नूंह में दो-दो और सिरसा और झज्जर में तीन-तीन केस मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed