{"_id":"6491dd9724d4e2eed806c2ae","slug":"haryana-news-babita-phogat-targets-sakshi-malik-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: साक्षी मलिक पर भड़कीं बबीता फोगाट, कहा- शातिर दिमाग वाली, कांग्रेस की कठपुतली भी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: साक्षी मलिक पर भड़कीं बबीता फोगाट, कहा- शातिर दिमाग वाली, कांग्रेस की कठपुतली भी बताया
Tue, 20 Jun 2023 10:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:48 PM IST
सार
बबीता फोगाट ने वीडियो में दीपेंद्र हुड्डा पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें पहलवानों की इतनी फिक्र थी तो हरियाणा कुश्ती संघ के 10 साल तक अध्यक्ष रहते उनकी आवाज क्यों नहीं उठाई? उन्होंने कभी महिला पहलवानों की सुध नहीं ली। कभी उनका दुख जानने का प्रयास क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
साक्षी मलिक और बबीता फोगाट।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद महिला पहलवानों में जुबानी जंग जारी है। भाजपा नेता एवं महिला पहलवान बबीता फोगाट ने एक बार फिर साक्षी मलिक के आरोपों का जवाब दिया है। बबीता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि साक्षी बहन राजनीति करनी है तो खुलकर सामने आएं। साथ ही कहा कि साक्षी मलिक शातिर दिमाग है। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक के आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें किसी की भावनाओं व संवेदनाओं के साथ नहीं खेलना चाहिए।
विज्ञापन
बबीता फोगाट ने वीडियो में दीपेंद्र हुड्डा पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें पहलवानों की इतनी फिक्र थी तो हरियाणा कुश्ती संघ के 10 साल तक अध्यक्ष रहते उनकी आवाज क्यों नहीं उठाई? उन्होंने कभी महिला पहलवानों की सुध नहीं ली। कभी उनका दुख जानने का प्रयास क्यों नहीं किया। बबीता ने एक बार फिर साक्षी मलिक को कांग्रेस की कठपुतली बताया और कहा कि वह अब पूरी तरह से कांग्रेस के रंग में रंग चुकी हैं।
विज्ञापन
बबीता ने यह भी कहा कि उसने राजनीतिक लोगों की खामियां छिपाने के लिए पंचायतों व किसान संगठनों का इस्तेमाल किया और फिर उन्हीं पर सवाल उठा दिए। अनुमति पत्र पर कहीं भी मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं और कोई प्रत्यक्ष प्रमाण है। साक्षी मलिक दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जो बचाव कर रही हैं, उस पर न तो किसी कांग्रेस प्रवक्ता ने और न ही किसी कांग्रेस नेता ने बयान दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने पहलवानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलानी शुरू कर दी। एक भारतीय और महिला पहलवान होने के नाते उनका भी खून खौल रहा था लेकिन साक्षी वीडियो में बचकानी बातें कर रही थीं। बबीता फोगाट ने साक्षी मलिक को शातिर दिमाग बताते हुए बबीता ने कहा कि वह कभी अपने सपने में भी खाप पंचायतों और किसानों के विरोध में नहीं जा सकतीं। अब यह जगजाहिर हो चुका है कि साक्षी मलिक कांग्रेस का हिस्सा बन चुकी हैं। साथ ही कहा कि अगर किसी भी बहन के साथ गलत हुआ है तो वह उनके साथ हमेशा खड़ी रहेंगी। उनके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े तो वह देंगी। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और इस पूरे मामले में सच्चाई की जीत होगी। जल्द से जल्द दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।